Pratahkal - News Update - Demand to solve the problems of teachers, submitted memorandum
भरतपुर : राजस्थान शिक्षक संघ (Rajasthan Teachers Association) सियाराम की ओर से प्रदेश कार्यकारिणी (State Executive) से अशोक पाराशर तथा प्रदेश संगरक्षक श्याम सिंह जघीना के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के नाम जिला कलक्टर (District Collector) के माध्यम से ज्ञापन सौंपा। जिला मंत्री होती लाल जैमन ने बताया कि शिक्षकों की समस्याएं समाधान के लिए एक मांग पत्र जिला कलक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री को आज सौंपा गया। शिक्षकों की प्रमुख समस्याओं में क्रमोन्नत उच्च माध्यमिक विद्यालयों में व्याख्याताओं के पद सृजित करना, शिक्षकों को बीएलओ आदि गैर शैक्षणिक कार्यों से पूर्ण मुक्त करना, कॉमर्स शिक्षकों की द्वितीय श्रेणी पदोन्नति अन्य सामान्य शिक्षकों से अलग करना, समसा कार्यालय में कार्यरत ऑपरेटर्स को नियमित करना, राज्य सरकार की ओर से एमडीएम में सप्ताह में 6 दिन दूध पिलाने के आदेश तथा सोमवार व शनिवार को सब्जी के साथ दाल बनाने के आदेश दिए हैं लेकिन कुक कम हेल्पर तथा सीसीएच की राशि में कोई वृद्धि नहीं की है इस संबंध में जिला कलक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष मुकेश पाराशर ने बताया यदि राज्य सरकार ने संगठन के मांग पत्र पर ध्यान नहीं दिया तो संघर्ष कमेटी के माध्यम से आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी। ज्ञापन देते समय शैलेश मुदगल, सुधीर कटारा, अशोक गौतम, वीरेंद्र सिंह, विवेक शर्मा, विष्णु दत्त शर्मा आदि उपस्थित थे।

Editorial

Editorial

Next Story