✕
कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी बांध किया प्रदर्शन
By EditorialPublished on
भारतीय जनता पार्टी (BJP) की ओर से 'नहीं सहेगा राजस्थान' (Rajasthan Will Not Tolerate) कार्यक्रम के तहत मिनी सचिवालय के सामने पटपरा मौहल्ला स्थित अम्बेडकर मूर्ति स्थित पार्क में सभी भाजपा कार्यकर्ताओं (BJP workers) ने हाथ पर काली पट्टी बांधकर धरना प्रदर्शन किया।

x

भरतपुर : भारतीय जनता पार्टी (BJP) की ओर से 'नहीं सहेगा राजस्थान' (Rajasthan Will Not Tolerate) कार्यक्रम के तहत मिनी सचिवालय के सामने पटपरा मौहल्ला स्थित अम्बेडकर मूर्ति स्थित पार्क में सभी भाजपा कार्यकर्ताओं (BJP workers) ने हाथ पर काली पट्टी बांधकर धरना प्रदर्शन किया। संयोजक जिला मनोज भारद्धाज ने राज्य की कांग्रेस सरकार के कुशासन, जंगलराज, भ्रष्टाचार, तुष्टीकरण, किसान बदहाली, महिला असुरक्षा, युवा बेरोजगारी और पिछड़ों पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए पदयात्रा की जिले के सह संयोजक धर्मेन्द्र कुमार एडवोकेट दलितों एवं महिलाओं पर हो रहे खुलेआम अत्याचारों एवं भरतपुर जिले में कानून व्यवस्था ठप्प होने व आये दिन धारदार हथियारों से हत्या हो रही है। इस मौके पर सह संयोजक धर्मेन्द्र कुमार एडवोकेट, पूर्व जिलाध्यक्ष गिरधारी तिवारी, पार्षद श्यामसुन्दर गौड, विधानसभा संयोजक अरविन्द पाल सिंह, उदयसिंह, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष मोहन रारह, भरतपुर शहर के पांचों मण्डल अध्यक्ष उमाशंकर शर्मा, नरेन्द्र सिंघल, हमबीर सिंह, विष्णु अग्रवाल, गोविन्द सिंह चिकसाना, पार्षद नरेश जाटव, बृजभूषण शर्मा मौजूद रहे।

Editorial
Next Story
Related News
X
