Pratahkal - Jodhpur News Update - JNVU gangrape case: Students protest at VC office, demand resignation of VC
जोधपुर : जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय (Jai Narayan Vyas University) के पुराना परिसर स्थित हॉकी मैदान (Hockey Field) में रविवार अलसुबह एक नाबालिग के साथ गैंगरेप की घटना के बाद मंगलवार को भी छात्रों ने वीसी कार्यालय के बाहर जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान छात्र प्रतिनिधि अरुण भाकर ने कुलपति को एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें ओल्ड कैंपस के अंदर थाना बनाने, आरोपियों की फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई, कॉलेज हॉस्टल में अवैध रूप से रह रहे छात्रों पर कार्रवाई, गर्ल्स हॉस्टल में छात्रों का प्रवेश वर्जित करने, नए और पुराने परिसर के मुख्य द्वार पर 24 घंटे दो-दो सुरक्षागार्डों की तैनाती सहित कई मांगें रखीं। इतना ही नहीं भाकर ने इस घटना के बाद कुलपति से इस्तीफा भी मांग लिया। गौरतलब है कि ब्यावर से नाबालिग प्रेमी संग भागकर जोधपुर पहुंची अनुसूचित जाति की नाबालिग के साथ रविवार तड़के तीन छात्रों समंदरसिंह, धर्मपाल सिंह और भट्टम सिंह ने विवि के पुराना परिसर स्थित हॉकी मैदान में गैंगरेप किया था। मॉर्निंग वॉकर्स के पहुंचने पर तीनों भाग छूटे थे, जिनको पुलिस ने दो घंटे में ही गणेशपुरा की पहाड़ी से गिरफ्तार कर लिया । इन तीनों के अलावा पुलिस ने प्रेमी युगल के साथ छेड़छोड करने वाले पावटा स्थित गेस्ट हाउस के कर्मचारी सुरेश को भी गिरफ्तार किया है।


Editorial

Editorial

Next Story