Pratahkal - Jaipur News Update -Swachh Survekshan - 2023
जयपुर : ग्रेटर महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर (Mayor Dr. Saumya Gurjar) लगातार दौरे कर जोनवार शहर की सफाई व्यवस्था (Cleaning System) का जायजा ले रही है। इससे पूर्व महापौर ने मानसरोवर, मालवीय नगर की सफाई व्यवस्था का औचक निरीक्षण कर चुकी है। मंगलवार को महापौर ने जगतपुरा जोन का दौरा कर सफाई व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया।
महापौर ने प्रातः 7 बजे से जगतपुरा जोन कार्यालय से औचक निरीक्षण प्रारम्भ किया। जिसके बाद वह नन्दपुरी कॉलोनी, एयरपोर्ट रोड़ रामनगरिया, सुबोध कॉलेज, सांगानेर पुलिया, लक्ष्मी नगर सहित विभिन्न स्थानों का दौरा किया। दौरे के दौरान सड़क पर गंदगी पाये जाने पर तत्काल सफाई के निर्देष दिये। इसके साथ ही प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग करने वाले आमजन को प्रतिबंधित वाले आमजन को प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग ना करने की समझाईष की तथा प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग करने वाले दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की गई। स्वच्छ सर्वेक्षण - 2023 एप डाउनलोड करने एवं फीडबैक देने के लिये आमजन से अपील भी की।
महापौर ने दौरे के दौरान अवैध अतिक्रमण एवं अवैध निर्माण पाये जाने पर सम्बन्धित अधिकारी को कार्यवाही करने के निर्देष दिये। औचक निरीक्षण के दौरान समितियों के अध्यक्ष रामस्वरूप मीणा, अरूण शर्मा, रामकिषोर सोयल, विनोद चैधरी, रमेश सैनी, पार्षद कैलाश मीणा, सुभाष शर्मा, नवल किषोर, किशन लाल मौर्य, ओमप्रकाश राणवा सहित जगतपुरा जोन उपायुक्त ममता नागर, उपायुक्त स्वास्थ्य मुकेश कुमार मूंड सम्बन्धित अधिषाषी अभियन्ता एवं सीएसआई एसआई उपस्थित रहे।



Editorial

Editorial

Next Story