Pratahkal - Jaipur News Update - Fire fighting vehicles flagged off for industrial areas
जयपुर : उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री (Industry and Commerce Minister), राजस्थान सरकार (Government of Rajasthan) शकुंतला रावत (Shakuntala Rawat) ने उद्योग भवन प्रांगण, रीको मुख्यालय, जयपुर (Jaipur) से तीन अग्निशमन वाहनों को घीलोठ, नीमराणा ( माजराकाठ) एवं बीकानेर (रानी बाजार) औद्योगिक क्षेत्रों के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर रीको प्रबंध निदेशक सुधीर कुमार शर्मा, रीको अधिशाषी निदेशक डॉ. अरूण गर्ग एवं रीको के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित थे । इस अवसर पर माननीया उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री ने बताया कि राज्य सरकार औद्योगिक क्षेत्रों में स्थित इकाईयों एवं कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए कटिबद्ध है। इन अग्निशमन वाहनों की तैनाती से औद्योगिक क्षेत्रों एवं आसपास के आबादी क्षेत्रों में आगजनी की घटनाओं का नियंत्रण एवं रोकथाम किया जा सकेगा।
उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री ने इस अवसर पर बताया कि राजस्थान देश में औद्योगिक विकास में अग्रणी राज्य है एवं राज्य की RIPS 2022 देश की सबसे बेहतरीन इन्वेस्टमेंट प्रमोशन स्कीम है जिससे राज्य में निवेशकों का रूझान बढ़ता जा रहा है। राज्य की वन-स्टॉप शॉप से निवेशकों को एक की छत के नीचे सभी तरह की स्वीकृतियां, अनुमतियाँ दी जा रही है जिससे निवेशकों को काफी सहूलियत हो रही है । माननीया उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री ने इस अवसर पर बताया कि इनवेस्ट राजस्थान के दौरान किए गए MOU एवं LOI में से करीब 51% धरातल पर आ गए है जिससे हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा।
पिछले माह 22 जून, 2023 को डॉ. भीमराव अंबेडकर दलित आदिवासी उद्यमी प्रोत्साहन योजना के लिए प्रत्येक जिले में कार्यशाला आयोजित की गई, जहां एससी-एसटी उद्यमियों को ऑन द स्पॉट ऋण सुविधा उपलब्ध कराई गई और उनकी समस्याओं का भी निराकरण किया गया। इस स्कीम से इस श्रेणी के लोगों को रियायते मिल रही है जिससे ये प्रोत्साहित होकर उद्योग स्थापित कर रहे है। इस अवसर पर रीको के प्रबंध निदेशक सुधीर कुमार शर्मा ने बताया कि अभी तक रीको ने 42 अग्निशमन वाहन औद्योगिक क्षेत्रों में तैनात कर रखे है अब इनकी संख्या 45 हो जाएगी इसके अलावा 03 और अग्निशमन वाहन माह अगस्त, 2023 में प्राप्त होगें। इनके अतिरिक्त 6 और अग्निशमन वाहन खरीदने की निविदा प्रक्रियाधीन है।

Editorial

Editorial

Next Story