✕
तेज रफ्तार कंटेनर ट्रक की जीप से जोरदार टक्कर, 6 की मौत
By EditorialPublished on
ठाणे (Thane) जिले में एक तेज रफ्तार कंटेनर ट्रक (High speed container Truck) की एक जीप से जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे (Accident) में कम से कम 6 लोगों की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए। पुलिस ने इसकी जानकारी मंगलवार को दी।

मुंबई । ठाणे (Thane) जिले में एक तेज रफ्तार कंटेनर ट्रक (High speed container Truck) की एक जीप से जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे (Accident) में कम से कम 6 लोगों की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए। पुलिस ने इसकी जानकारी मंगलवार को दी। पुलिस नियंत्रण कक्ष के एक अधिकारी ने बताया कि ट्रक विपरीत दिशा से आ रहा था और उसी दौरान उसकी जीप से जोरदार टक्कर हो गई। इसके बाद वाहन करीब 100 मीटर तक घिसटता गया और फिर पलट गया। पडघा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने समाचार एजेंसी को बताया कि यह दुर्घटना भिवंडी तालुका के पडघा इलाके में खडोली मोड़ पर भारी बारिश के बीच हुई। नियंत्रण कक्ष के अधिकारी ने बताया कि 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और जीप चालक समेत आठ अन्य घायल हो गए।
पुलिस ने बताया कि सूचना मिलने के बाद कुछ स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायल लोगों को भिवंडी के आईजीएम अस्पताल और कलवा के एक नागरिक को अस्पताल में पहुंचाया। उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है।
Next Story
Related News
X



