✕
जहरीले जानवर के काटने से युवक की मौत
By EditorialPublished on
मसागडा थाना अंतगर्त गामड़ी आहाडा गांव के नयातालाब में रविवार सुबह कुएं की मोटर शुरू करने गए एक युवक की जहरीले जानवर (Poisonous Animal) काटने से मौत (Death) हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा दिया ।

x

डूंगरपुर (प्रातः काल संवाददाता) । रामसागडा थाना अंतगर्त गामड़ी आहाडा गांव के नयातालाब में रविवार सुबह कुएं की मोटर शुरू करने गए एक युवक की जहरीले जानवर (Poisonous Animal) काटने से मौत (Death) हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा दिया । रामसागडा पुलिस को मतृक के चचेरे भाई सोमा पिता मरता डोमार ने रिपोर्ट में बताया कि, उसके काका लडका विकेश पिता थावरा डामोर रविवार भौर कुएं की मोटर शुरू करने के लिए खेत पर गया था। लेकिन काफी देर बाद भी विकेश घर नहीं लौटा इस पर खेत पर जाकर देखा तो विकेश खेत बेहोश पड़ा हुआ था। जिसके बाद परिजनों विकेश को गामड़ी सीएचसी में भर्ती करवाया जहां से डाक्टरों ने उसे जिला अस्पताल डूंगरपुर के रैफर कर दिया। जहां पर डाक्टरों ने उसकी जांच कर उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर रामसागडा पुलिस हॉस्पिटल पहुंची।
Next Story
Related News
X

