✕
मेले में उमड़े महिला-पुरूष आज केवल महिलाओं को प्रवेश
By EditorialPublished on
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर निगम ने जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन की सहायता के साथ साथ होमगार्ड जवानों का भी विशेष तौर पर सहयोग लिया गया। मेले में बिछड़े बच्चो को फिर से परिजनों से मिलाया गया, इस कार्य हेतु नगर निगम की एक टीम अलग से रखी गयी। गुमशुदा बच्चो को परिजनों के सुपुर्द करते हुए निगम कर्मचारियों द्वारा बच्चे के साथ परिजन का फोटो लेकर फिर बच्चे को सौंपा गया।

गुम हुए बच्चो को फिर मिलवाया

रात्रि 10 बजे तक चला मेला
जिला प्रशासन द्वारा हरियाली अमावस्या मेला आयोजन का समय रात्रि 10 बजे तक तय किया था। इसको लेकर मेला कार्यालय से माइक द्वारा 9.30 बजे से ही सभी दुकाने एवं झूलो दोनों में ग्राहकों के लिए बंद करने के निर्देश जारी किए गए जिससे मेला 10 बजे तक खत्म किया जा सके।
आयुक्त ने किया व्यवस्था का निरीक्षण
नगर निगम आयुक्त मयंक मनीष सोमवार को पदभार ग्रहण करते ही निगम की टीम के साथ मेले में उपलब्ध व्यवस्थाओं का औचक निरीक्षण किया । मयंक मनीष यूआईटी पुलिया से फतहपुरा पुलिस चौकी तक पैदल चलकर मेले में व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त रागिनी डामोर, स्वास्थ्य अधिकारी सत्यनारायण शर्मा, निरीक्षक सुभाष चंद्र शर्मा आदि उपस्थित रहे। आयुक्त ने मेला पूरा होते ही पूर्व के भांति रात्रि में ही सफाई करने के निर्देश दिए, जिससे मंगलवार को महिलाओं के मेले में किसी भी प्रकार की कोई समस्या ना रहेए साथ ही फायर ब्रिगेड, गोताखोरों की टीम एवं पुलिस व्यवस्था पुख्ता रखने की भी निर्देश दिए हैं। आयुक्त ने महिलाओं के मेले में और अधिक सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। हर हाल में दूसरे दिन मेले में पुरूषों का प्रवेश प्रतिबंध रहेगा इसमें कोई कोताही नही रहनी रहनी चाहिए।

Editorial
Next Story
Related News
X