✕
एयर इंडिया फ्लाइट में मोबाइल से निकला धुआं, प्लेन को रूकवाया
By EditorialPublished on
उदयपुर (Udaipur) से दिल्ली (Delhi) जा रही एयर इंडिया (Air India) की फ्लाईट रनवे (Flight Runway) पर चलने के दौरान एक पैसेंजर (Passenger) के फोन से धुआं निकल गया, जिससे इस फ्लाईट (Flight) को रोका गया और पुनः पार्किंग क्षेत्र में ले जाया गया, जहां पर पूरी तरह से जांच करने के बाद करीब एक घंटे बाद फ्लाईट को उड़ान भरने की परमिशन दी गई। इस दौरान विमान में सवार पैसेंजर घबरा गए।

उदयपुर : उदयपुर (Udaipur) से दिल्ली (Delhi) जा रही एयर इंडिया (Air India) की फ्लाईट रनवे (Flight Runway) पर चलने के दौरान एक पैसेंजर (Passenger) के फोन से धुआं निकल गया, जिससे इस फ्लाईट (Flight) को रोका गया और पुनः पार्किंग क्षेत्र में ले जाया गया, जहां पर पूरी तरह से जांच करने के बाद करीब एक घंटे बाद फ्लाईट को उड़ान भरने की परमिशन दी गई। इस दौरान विमान में सवार पैसेंजर घबरा गए।
जानकारी के अनुसार उदयपुर से दिल्ली जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट में 140 यात्री सवार थे। रनवे पर इस फ्लाईट के दौड़ने के दौरान एक पैसेंजर का फोन बहुत ही गर्म हो गया और धुआं निकलने लगा। विमान में लगे सेंसर से पायलेट को पता चला कि कोई स्मोकिंग कर रहा है। इस पर पायलेट ने एटीसी से इस बारे में सम्पर्क किया और विमान को पुनः पार्किंग एरिया में ले जाने की परमिशन मांगी। इस दौरान एयरहोस्टेस ने भी विमान में अलाउंस कर दिय कि विमान को रोका जा रहा है। इससे यात्री काफी घबरा गए। पार्किंग एरिया में करीब एक घंटे तक तकनीकी जांच के बाद इस फ्लाईट को दिल्ली जाने की परमिशन दी गई। इस दौरान एक यात्री की तबियत भी खराब हो गई, जिसके कारण वह उदयपुर में ही उतर गया ।
Next Story
Related News
X



