✕
जामुन की खट्टी मीठी चटनी
By EditorialPublished on
जुलाई की शुरुआत से बाजारों में जामुन का सीजन आ जाता है। जैसे-जैसे बारिश होती है इनका भरमार लग जाता है। और ये सस्ते हो जाते हैं। ऐसे में आपको इस मौसमी फल का खूब सेवन करना चाहिए। ये फल आपके पेट की की गतिविधियों को सही करता है। और ये शुगर पचाने में तेजी से मदद करता है।

x

जुलाई की शुरुआत से बाजारों में जामुन (Jamun) का सीजन आ जाता है। जैसे-जैसे बारिश होती है इनका भरमार लग जाता है। और ये सस्ते हो जाते हैं। ऐसे में आपको इस मौसमी फल का खूब सेवन करना चाहिए। ये फल आपके पेट की की गतिविधियों को सही करता है। और ये शुगर पचाने में तेजी से मदद करता है। ये फल इंसुलिन प्रोडक्शन को बढ़ाता है और शरीर में शुगर मेटाबोलिज्म को सही करता है।
जामुन की चटनी रेसिपी -
जामुन की चटनी (Jamun Chutney) बनाने के लिए आपको चाहिए 4 कटोरी जामुन, पुदीने का पत्ता, धनिया पत्ता, गुड़, अदरक और 2 हरी मिर्च । अब सबसे पहले जामुन को पीस लें। अब एक कड़ाही में 1 कटोरी पानी और 1 टुकड़ा गुड़ डालें। दोनों को मिला लें। इसके बाद इसमें ऊपर से हरी मिर्च, करी पत्ता, अदरक और सरसों का तड़का लगाएं। इसके लिए आप 1 बरतन में तेल गर्म कर लें। फिर इसमें थोड़ा सा सरसों, मिर्च, करी पत्ता, अदरक और हरी मिर्च डालें। इससे चटनी में तड़का लगाएं। ऊपर से पुंदीने का पत्ता काटकर डालें। अब अंत में नमक मिलाएं। तो, तैयार हो गई आपकी जामुन की चटनी ।

Editorial
Next Story
Related News
X
