Pratahkal - News Update - Hindi workshop concludes at Northeast Frontier Railway Headquarters
मालीगांव : महाप्रबंधक कार्यालय, पूर्वोत्‍तर सीमा रेल मुख्‍यालय, मालीगांव के विभिन्‍न विभागों के कर्मियों के लिए लेखा विभाग के सम्‍मेलन कक्ष में आयोजित 5 दिवसीय हिंदी कार्यशाला का समापन 14 जुलाई को हुआ। समापन समारोह के मुख्‍य अतिथि रविलेश कुमार, मुख्‍य राजभाषा अधिकारी सह प्रधान मुख्‍य बिजली इंजीनियर ने अपने संबोधन में कहा कि राजभाषा का प्रयोग करना एवं इसका व्‍यापक प्रचार – प्रसार करना हमारा संवैधानिक दायित्‍व है। उन्होंने इस प्रतियोगिता में सफल कर्मचारियों को प्रमाण पत्र एवं नकद पुरस्‍कार से सम्‍मानित किया। हिंदी कार्यशाला समापन समारोह का संचालन उप महाप्रबंधक (राजभाषा) विक्रम सिंह ने किया।
Next Story