माटुंगा ईस्ट पुलिस स्टेशन के गुनाह अन्वेषण शाखा की सतर्कता से पत्रकार राजमल पेमावत का मोबाइल वापस मिल गया। मोबाइल सड़क पर यात्रा करते समय गिर गया था।
x
मुम्बई : माटुंगा ईस्ट पुलिस स्टेशन (Matunga East Police Station) के गुनाह अन्वेषण शाखा की सतर्कता से पत्रकार राजमल पेमावत का मोबाइल वापस मिल गया। मोबाइल सड़क पर यात्रा करते समय गिर गया था। जिस व्यक्ति को सेलफोन मिला, उस व्यक्ति को पुलिस ने 2 घंटे में ढूँढ कर जैन को वापस दिलाया। माटुंगा के वरिष्ठ निरीक्षक दीपक चव्हाण एवं पोलीस निरीक्षक संजय सुभाष परदेशी की अगुवाई में एक टीम गठित की गई, जिसने सफलतापूर्वक मोबाइल वापस दिलाया।