Pratahkal - Mumbai News Update -Hunkar organized in Nalasopara
मुंबई : नालासोपारा संघ में साध्वी प्रतिभाश्री के सानिध्य में मेवाड़ नवयुवक मंडल मुंबई का अधिवेशन आयोजित हुआ। नालासोपारा मंडल द्वारा हुँकार नाम से आयोजित कार्यक्रम में युवाओं की भागीदारी रही। साध्वी ने युवाओं से कहा कि आज का युवा धर्म व परिवार से विमुख होता जा रहा है। युवाओं को व्यापार के साथ धर्म के कार्यों व धर्म वाणी सुनने में भी रुचि रखनी चाहिये। युवा व्यसन मुक्त होना चाहिये, तो ही वो धर्म के मार्ग पर चल पायेगा।
मेवाड़ नवयुवक मंडल अध्यक्ष दीपक परमार, कोषाध्यक्ष महावीर मादरेचा, कृष्णा तलेसरा सहित कार्यकारिणी पदाधिकारियों व उपसंघों से सदस्यों की उपस्थिति रही। मेवाड़ संघ कोषाध्यक्ष लक्ष्मीलाल वडालमिया, मंत्री फूलचंद नाहर, नालासोपारा संघ प्रमुख रमेश बोहरा, राजेन्द्र बोहरा, बाबूलाल चोरड़िया, प्रकाश हिंगड़, निवर्तमान अध्यक्ष रमेश इंटोदिया, अध्यक्ष नेमीचंद इंटोदिया, मंत्री नरेन्द्र लोढा, कोषाध्यक्ष शांतिलाल इंटोदिया, नवयुवक मंडल अध्यक्ष मुकेश सांखला, मंत्री प्रितेश बोहरा, कोषाध्यक्ष आशीष लोढा, महिला मंडल अध्यक्ष पिंकी राजावत, मंत्री सुशीला बोहरा, कोषाध्यक्ष मंजू इंटोदिया, विद्या लोढा, कोमल बोहरा, कन्या मंडल की उपस्थिति रही। संचालन दीपक परमार व प्रवीण इंटोदिया ने किया। आभार नवयुवक मंडल अध्यक्ष मुकेश सांखला ने किया।
Editorial

Editorial

Next Story