✕
महाप्रबंधक की विभागाध्यक्ष और मण्डल रेल प्रबंधको के साथ संरक्षा बैठक
By EditorialPublished on
विजय शर्मा, महाप्रबंधक - उत्तर पष्चिम रेलवे ने उत्तर पश्चिम रेलवे पर विभागों के विभागाध्यक्षों तथा चारों मण्डलों के मण्डल रेल प्रबंधको (Railway Managers) के साथ संरक्षा बैठक (Safety Meeting) की। बैठक में सभी मण्डल रेल प्रबंधक एवं मुख्य कारखाना प्रबन्धक वीडियों कॉन्फेस के माध्यम से जुडे हुये थे।

x

जयपुर : विजय शर्मा, महाप्रबंधक - उत्तर पष्चिम रेलवे ने उत्तर पश्चिम रेलवे पर विभागों के विभागाध्यक्षों तथा चारों मण्डलों के मण्डल रेल प्रबंधको (Railway Managers) के साथ संरक्षा बैठक (Safety Meeting) की। बैठक में सभी मण्डल रेल प्रबंधक एवं मुख्य कारखाना प्रबन्धक वीडियों कॉन्फेस के माध्यम से जुडे हुये थे। बैठक में विजय शर्मा, महाप्रबंधक- उत्तर पश्चिम रेलवे ने वर्तमान में मानसून अवधि को देखते हुए रेल संचालन में संरक्षित संचालन पर विशेष ध्यान देने के दिशा- निर्देश प्रदान किये।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार सर्वप्रथम बैठक में महाप्रबंधक विजय शर्मा ने उत्तर पश्चिम रेलवे के सभी मण्डलों पर यात्री सुविधाओं में उच्च कोटि के कार्य निष्पादन हेतु दिशा निर्देश प्रदान किए।
महाप्रबंधक ने उत्तर पश्चिम रेलवे पर संरक्षा के लिए किए जा रहे कार्यों को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए कहा। महाप्रबंधक ने कहा कि वर्तमान मानसून समय में हुई दुघर्टनाओं ने हमें और अधिक सतर्क रह कर कार्य करने के प्रति जागरूक किया है तथा संरक्षा के लिये सभी स्तर के निरीक्षणों पर विशेष रूप से ध्यान देने की आवश्यकता है। महाप्रबन्धक ने परिचालन से सीधे जुड़े सभी स्टॉफ के लिये गहन प्रशिक्षण एवं सतत् निगरानी की आवश्यकता पर बल दिया।
रेलवे ट्रेक की नियमित पेट्रोलिंग करने एवं रेलवे संकेतकों की साफ दृष्यता हो, इसके लिए निर्देशित किया।

Editorial
Next Story
Related News
X
