Pratahkal - Jaipur News Update - Governor Mishra participated virtually in the Annual General Meeting of the Indian Red Cross Society
जयपुर : राज्यपाल कलराज मिश्र (Governor Kalraj Mishra) ने राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु (Draupadi Murmu) की अध्यक्षता में आयोजित इण्डियन रेडक्रॉस सोसायटी (Indian Red Cross Society) की वार्षिक साधारण सभा की बैठक में सोमवार को राजभवन से वर्चुअल भाग लिया । राष्ट्रपति के उद्बोधन के बाद वार्षिक साधारण सभा के अन्तर्गत रेडक्रॉस सोसायटी का कार्यवाही सत्र (बिजनेस सेशन) आयोजित किया गया। राज्यपाल कलराज मिश्र ने इसमें भाग लेते हुए राजस्थान में रेडक्रॉस सोसायटियों के सुदृढ़ीकरण और इसके जरिए हो रहे विशिष्ट कार्यों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राजस्थान में रेडक्रॉस के जरिए आपदा के समय ही नहीं बल्कि निरंतर समाज सेवा का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि राजस्थान में रेडक्रॉस के तहत जरूतमंदों को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य लाभ पहुंचाने की प्रभावी पहल की गई है। उन्होंने कहा कि कोविड महामारी के दौरान रेडक्रॉस ने जो कार्य किया वह अतुलनीय है। उन्होंने कहा कि नर सेवा नारायण सेवा है, इसे समझते हुए ही रेडक्रॉस एवं चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं के विकास के लिए सभी स्तरों पर कार्य करने की देशभर में आवश्यकता है।
राजस्थान (Rajasthan) में टीबी उन्मूलन के लिए किए जा रहे कार्यो की चर्चा करते हुए राज्यपाल मिश्र ने कहा कि प्रदेश में निक्षय मित्र योजना अभियान चलाकर इस संदर्भ में विशेष कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में रेडक्रॉस सोसायटियों का जिला स्तर पर प्रभावी पुनर्गठन किया गया है।
प्रयास यह किया जा रहा है कि पिछड़े और आदिवासी क्षेत्रों में रेडक्रॉस सोसायटियों के तहत टी.बी. उन्मूलन के साथ स्वास्थ्य और परिवार कल्याण सेवाओं को और अधिक बेहतर किया जाए। रेडक्रॉस सोसायटी की वार्षिक साधारण सभा की बैठक में देश के विभिन्न राज्यों के राज्यपालों एवं केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. मनसुख माण्डविया ने संबोधित किया ।

Editorial

Editorial

Next Story