Pratahkal - Jaipur News Update - Distribute gifts to the winners of the lucky draw competition
जयपुर : राजधानी के सिरसी रोड स्थित आईपर मार्ट स्टोर के 6 महीने पूरे होने के शुभ अवसर पर ग्राहकों के लिए लक्की ड्रॉ प्रतियोगिता (Lucky Draw Contest) आयोजित की गई, जिसमें ज्यादा से ज्यादा लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। आईपर मार्ट के ऑनर गिरिराज ने लक्की ड्रॉ के विजेता ग्राहकों को सम्मानित करते हुए अपने हाथों से उपहार दिए। इस प्रतियोगिता के प्रथम विजेता सोनू रहे, जिनको उपहार स्वरूप 32 ईंच की एलईडी टीवी दी गई। द्वितीय विजेता मूल सिंह और तृतीय विजेता दीपक कुमार व चतुर्थ विजेता लक्की रहे। इन सभी विजेताओं को मंच पर बुलाकर सम्मानन्ति करते हुए कीमती उपहार भेंट किए गए। इस मौके पर सभी विजेताओं ने आईपर मार्ट के साथ अपने-अपने खरीददारी अनुभव भी साझा किए। वहीं मार्ट में खरीददारी करने के लिए पहुंचे सभी ग्राहकों को भी आकर्षक उपहार दिए गए। इस अवसर पर आईपर मार्ट के स्टाफ व प्रबंधन ने एक- दूसरे को बधाई दी। वर्तमान में आईपर मार्ट के राजधानी जयपुर सहित आसपास के इलाकों अचरोल, कानोता व निवाई में कुल 11 सुपर मार्केट्स उपलब्ध हैं। इस अवसर को यादगार बनाने के लिए आईपर मार्ट प्रबंधन ने स्टोर्स में अपने कर्मचारियों और ग्राहकों का मुंह मीठा कर उपहार बांटे। उल्लेखनीय है कि आईपर मार्ट ने बड़े सुपर बाजारों से किराना खरीदने के लोगों के तरीकों में एक बड़ा बदलाव लेकर आया है । वर्तमान में कंपनी के सभी 11 स्टोर्स पर विभिन्न क्षमताओं में कुल 200 से अधिक कर्मचारी काम कर रहे हैं। पूरे जयपुर से अधिक आईपर मार्ट स्टोर शुरू करने का लक्ष्य रखा है।
Editorial

Editorial

Next Story