✕
कस्टडी से एनडीपीएस का आरोपी फरार
By EditorialPublished on
पारसोली पुलिस द्वारा पांच दिन पूर्व साढे तीन किलो अफीम के साथ गिरफ्तार (Arrested) किया गया आरोपी रविवार को मध्यप्रदेश में पुलिस की तस्दीक के दौरान कस्टडी से फरार (Accused Absconding) हो गया, जिसकी राजस्थान व मध्यप्रदेश पुलिस तलाशी में जुटी हुई है।

x

चित्तौड़गढ़ ( प्रातः काल संवाददाता) । पारसोली पुलिस द्वारा पांच दिन पूर्व साढे तीन किलो अफीम के साथ गिरफ्तार (Arrested) किया गया आरोपी रविवार को मध्यप्रदेश में पुलिस की तस्दीक के दौरान कस्टडी से फरार (Accused Absconding) हो गया, जिसकी राजस्थान व मध्यप्रदेश पुलिस तलाशी में जुटी हुई है। जानकारी के अनुसार पारसोली पुलिस ने गत 12 जुलाई को नाकाबंदी के दौरान बाईक से साढ़े तीन किलों अवैध अफीम बरामद कर भीलवाड़ा बडलियास निवासी बाबूनाथ उर्फ सुरजना पुत्र देवीनाथ व श्रीनगर थाना काछोला भीलवाडा निवासी चंदन पुत्र भंवरलाल शर्मा को गिरफ्तार किया था। जिसके बाद जांच बेंगू थानाधिकारी भगवानलाल को सौंपी गई थी। पुलिस द्वारा आरोपी बाबुनाथ उर्फ सुरजना को तस्दीक के लिये मध्यप्रदेश के नीमच जिले के छायन गांव लेकर पहुंची थी, जहां से पुलिस को गच्चा देकर बालकनी से कूद कर आरोपी फरार हो गया।
Next Story
Related News
X

