✕
‘अजूनी’ के सेट पर तेंदुए ने कर दिया शिकार
By EditorialPublished on
प्रसिद्ध सीरियल अजूनी (Ajooni) के फिल्म सिटी में लगे सेट से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां एक तेंदुए (Leopard) के घुसने से हड़कंप मच गया। दरअसल सोमवार सुबह 9 बजे के करीब जब टीवी सीरियल की शूटिंग चल रही थी, तभी वहां एक तेंदुआ घुस आया। जिस वक्त तेंदुआ सेट पर घुसा, उस समय वहां करीब 200 लोग काम कर रहे थे। तेंदुए ने सेट पर मौजूद एक कुत्ते का शिकार भी कर लिया और उसका पेट फाड़कर उसका मांस खा गया।

x

मुंबई । प्रसिद्ध सीरियल अजूनी (Ajooni) के फिल्म सिटी में लगे सेट से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां एक तेंदुए (Leopard) के घुसने से हड़कंप मच गया। दरअसल सोमवार सुबह 9 बजे के करीब जब टीवी सीरियल की शूटिंग चल रही थी, तभी वहां एक तेंदुआ घुस आया। जिस वक्त तेंदुआ सेट पर घुसा, उस समय वहां करीब 200 लोग काम कर रहे थे। तेंदुए ने सेट पर मौजूद एक कुत्ते का शिकार भी कर लिया और उसका पेट फाड़कर उसका मांस खा गया। इस घटना से सेट पर मौजूद लोगों में दहशत फैल गई और सब डरे हुए हैं। मौके की नजाकत को देखते हुए सीरियल की शूटिंग को कुछ देर के लिए रोकना पड़ा। फिलहाल वन विभाग और पुलिस की टीम तेंदुए की तलाश में जुटी हुई है। इससे पहले बीते हफ्ते भी ऐसा ही एक मामला सामने आया था, जहां एक टीवी सीरियल के सेट पर अजगर आ गया था। हालांकि बाद में इस अजगर को रेस्क्यू कर लिया गया था। बता दें कि फिल्मसिटी का ज्यादातर हिस्सा संजय गांधी नेशनल पार्क के क्षेत्र में आता है। ऐसे में अक्सर जानवर सीरियल्स के सेट में घुस आते हैं, लेकिन पहली बार टीवी सीरियल के सेट में तेंदुआ दिखाई दिया है।

Editorial
Next Story
Related News
X
