✕
राज्यपाल कटारिया सुबह आए और शाम को पुनः रवाना
By EditorialPublished on
असम (Assam) के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया (Governor Gulabchand Kataria) अपने पारिवारिक कार्य से एक दिवसीय प्रवास पर रविवार को उदयपुर आए। उदयपुर में एयरपोर्ट पर कटारिया का भाजपा नेताओं ने स्वागत किया। जानकारी के अनुसार असम के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया अपने पारिवारिक काम से उदयपुर (Udaipur) आए । एयरपोर्ट पर भाजपा (BJP) ने उनका स्वागत अभिनंदन किया।

x
उदयपुर : असम (Assam) के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया (Governor Gulabchand Kataria) अपने पारिवारिक कार्य से एक दिवसीय प्रवास पर रविवार को उदयपुर आए। उदयपुर में एयरपोर्ट पर कटारिया का भाजपा नेताओं ने स्वागत किया।
जानकारी के अनुसार असम के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया अपने पारिवारिक काम से उदयपुर (Udaipur) आए । एयरपोर्ट पर भाजपा (BJP) ने उनका स्वागत अभिनंदन किया।
इस अवसर पर देहात जिलाध्यक्ष चंद्रगुप्त सिंह चौहान, शहर महामंत्री डॉ किरण जैन, गजपाल सिंह राठौड़, मनोज मेघवाल, देहात महामंत्री दीपक शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष चुन्नीलाल गरासिया, सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रमोद सामर, अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री शैलेंद्र चौहान, पूर्व जिला प्रमुख शांतिलाल मेघवाल, पूर्व महापौर रजनी डांगी, शहर उपाध्यक्ष तख्तसिंह शक्तावत, अतुल चंडालिया, खूबीलाल पालीवाल, राजकुमार चित्तौड़ा, जिला मंत्री गजेंद्र भंडारी, अमृत मेनारिया, दीपक बोलियां, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष हिरालाल डांगी, अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष सत्यनारायण मोची मौजूद थे। राज्यपाल कटारिया का गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद उनका काफिला देलवाड़ा की तरफ प्रस्थान कर गया, जहां पर पहुंच परिवार में हुई मृत्यु पर शोक व्यक्त करने पहुंचे। देलवाड़ा से उनका काफिला एकलिंगजी पहुंचा जहां पर भगवान एकलिंग नाथ के दर्शन कर देश और प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की। यहां पर मंदिर मंडल की ओर से व्यवस्थापक दिगपाल सिंह भाटी, सरपंच नारायण लाल गमेती सहित कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया अभिनंदन किया। यहां से राज्यपाल कटारिया अपने निवास पहुंचे, जहां पर आमजन, विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों से मुलाकात कर शाम को पुनः एयरपोर्ट पहुंच दिल्ली के लिए प्रस्थान कर गए, जहां 17 जुलाई को दिल्ली में राष्ट्रपति भवन के सांस्कृतिक केंद्र में होने वाली इंडियन रेड क्रोस सोसाइटी की वार्षिक साधारण सभा की बैठक में भाग लेकर असम की ओर प्रस्थान कर जाएंगे।

Editorial
Next Story
Related News
X
