✕
हरियाली अमावस्या आज, विशेष योगों में मनाई जाएगी
By EditorialPublished on
सावन माह के दूसरे सोमवार 17 जुलाई के दिन हरियाली अमावस्या (Hariyali Amavasya) विशेष योगों में मनाई जाएगी अमावस्या होने की वजह से इस दिन सोमवती अमावस्या का संयोग बन रहा है। इसी दिन सूर्य कर्क संक्रांति होगी व सूर्य देव का कर्क राशि में प्रवेश होगा। सूर्य का गोचर कर्क राशि में होने से कर्क राशि में बुधादित्य नामक राजयोग बनने जा रहा है। इस राजयोग के प्रभाव से सूर्य देव की कृपा बरसेगी।

x

जोधपुर : सावन माह के दूसरे सोमवार 17 जुलाई के दिन हरियाली अमावस्या (Hariyali Amavasya) विशेष योगों में मनाई जाएगी अमावस्या होने की वजह से इस दिन सोमवती अमावस्या का संयोग बन रहा है। इसी दिन सूर्य कर्क संक्रांति होगी व सूर्य देव का कर्क राशि में प्रवेश होगा। सूर्य का गोचर कर्क राशि में होने से कर्क राशि में बुधादित्य नामक राजयोग बनने जा रहा है। इस राजयोग के प्रभाव से सूर्य देव की कृपा बरसेगी।
हरियाली अमावस्या पर कुछ विशेष वृक्षों की पूजा करने से ग्रह दोष दूर होते हैं। सुख और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। इस दिन विशेष रूप से पीपल और तुलसी के पेड़ की पूजा की जाएगी। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार पीपल के पेड़ में त्रिदेव ब्रह्मा, विष्णु और महेश का वास माना जाता है। इस दिन पितृ तर्पण व दीपदान भी किया जाता है। इससे पूर्वजों की आत्मा को शांति मिलती है।।
18 जुलाई से लग जाएगा मलमास :
सावन के दूसरे सोमवार के बाद 18 जुलाई से 16 अगस्त तक मलमास रहेगा। पंचांग के अनुसार 3 साल में एक बार मलमास या अधिक मास पड़ता है । मलमास में शुभ कार्य वर्जित रहते हैं। मलमास में भगवान विष्णु की आराधना फलदायी होती है।
Next Story
Related News
X

