✕
भाजपा का 'नहीं सहेगा राजस्थान आंदोलन लांच, राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने सीएम पर बोला हमला, बोले-
By EditorialPublished on
भाजपा (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) ने आज प्रदेश भाजपा (BJP) के 'नहीं सहेगा राजस्थान (Rajasthan) आंदोलन को लॉन्च किया। इस दौरान नड्डा ने कहा- यूपीए का मतलब है, उत्पीड़न, पक्षपात और अत्याचार । नड्डा ने कहा- गहलोत सरकार ने पक्षपात करने का काम किया है।

जयपुर : भाजपा (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) ने आज प्रदेश भाजपा (BJP) के 'नहीं सहेगा राजस्थान (Rajasthan) आंदोलन को लॉन्च किया। इस दौरान नड्डा ने कहा- यूपीए का मतलब है, उत्पीड़न, पक्षपात और अत्याचार । नड्डा ने कहा- गहलोत सरकार ने पक्षपात करने का काम किया है। जयपुर बम ब्लास्ट मामले में वसुंधरा सरकार ने फास्ट ट्रैक कोर्ट चलाई। गहलोत सरकार (Gehlot Government) ने आतंकवादियों को छोड़ने का काम किया। नड्डा ने कहा- गहलोत सरकार ने पाकिस्तान से आए शरणार्थियों के घरों पर बुलडोजर चलाने का काम किया। वहीं, बांग्लादेश से आए रोहिंग्याओं को बसाने का काम किया है। उनके वोटर आईडी और आधार कार्ड बनाने का काम गहलोत सरकार ने किया है। नड्डा ने कहा- यह गहलोत सरकार नहीं है, यह घर को लूटने वाली सरकार है। दिल्ली को पैसा भेजने और गरीबों का हक मारने वाली सरकार है। इस सरकार ने भ्रष्टाचार में रिकॉर्ड बनाने का काम किया है। नड्डा ने कहा- गहलोत को हमें नवंबर में घर बैठाना है। नड्डा ने कहा- गहलोत के परिवार के लोग हजारों करोड़ के टेंडर ले रहे हैं। गहलोत परिवारवाद को पोषित करने में लगे हैं। भरतपुर की एक मंत्री के पति पर रेप और मर्डर के चार्ज हैं, लेकिन गहलोत उन्हें बचाने का काम कर रहे हैं। कांग्रेस मां, बेटे और बेटी की पार्टी है। गहलोत तो कॉन्ट्रैक्ट पर हैं । सचिन तो सब-कॉन्ट्रैक्ट पर हैं।
पेपर लीक का सुनकर मुझे रोना आता है: वसुंधरा
पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे (Vasundhara Raje) ने कहा- इस सरकार ने साढ़े चार साल में भ्रष्टाचार (Corruption) में डूब कर सरकार चलाई है। चारों ओर लूट मची हुई है। कल तो गहलोत सरकार ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। इनके पूर्व राज्यमंत्री 18.40 लाख रूपए की घूस लेते हुए पकड़े गए। प्रदेश में धर्म परिवर्तन हो रहे हैं। हमारी भामाशाह योजना को बंद करके उन्होंने चिरंजीवी योजना शुरू की। अन्नपूर्णा रसोई को बदलकर इंदिरा योजना कर दिया । खाने की क्वालिटी हमारे मुकाबले खराब कर दी है। वसुंधरा ने कहा- पेपर लीक का सुनकर तो मुझे रोना आता है। 19 पेपर लीक हो गए। 40 लाख युवाओं का भविष्य खराब हो गया।
दिल्ली बुलाने पर अंगूठा दिखा देते हैं गहलोत
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा- मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को जब भी दिल्ली बुलाया जाता है, तब वे अंगूठा दिखा देते हैं। पहले हाथ का अंगूठा दिखाया था। अब पैर का अंगूठा दिखा दिया।
पूनिया ने कहा- माधुरी दीक्षित के गाने की तरह राहुल गांधी ने कर्ज माफी पर गिनती बोली
इस दौरान उप नेता प्रतिपक्ष सतीश पूनिया ने संबोधित करते हुए कहा- जैसे माधुरी दीक्षित 1,2,3,4 5,6 गाना गाती है । उसी तरह से राहुल गांधी ने कर्ज माफी के लिए 1 से 10 तक गिनती बोली। किसान का कर्ज माफ नहीं हुआ।
'नहीं सहेगा राजस्थान का पोस्टर लॉन्च
जयपुर के बीलवा में चंदन वन वाटिका में भाजपा के 'नहीं सहेगा राजस्थान आंदोलन से संबधित ऑडियो, वीडियो और पोस्टर का विमोचन किया गया। प्रदेश में अगले 15 दिन भाजपा आक्रामक तरीके से गहलोत सरकार के खिलाफ आंदोलन करेगी। 'नहीं सहेगा राजस्थान आंदोलन जयपुर (Jaipur) से शुरू होकर संभाग और प्रत्येक विधानसभा स्तर तक किया जाएगा। इसकी अलग से एक वेबसाइट भी जारी की गई है।

Editorial
Next Story
Related News
X



