Pratahkal - Jaipur News Update -Abhilasha Women Welfare Society planted saplings
जयपुर : अभिलाषा वुमेन वेलफेयर सोसाइटी (Abhilasha Women Welfare Society) ने यहाँ बनीपार्क क्षेत्र में पौधा रोपण कार्यक्रम आयोजित किया। एक बुजुर्ग महिला के हाथों से पौधा लगवा कर इस कार्यक्रम की शुरुआत की गई। सोसाइटी की अध्यक्ष डॉ. रमा माथुर ने इस अवसर पर लोगों से अपील की कि वे पर्यावरण को हरा-भरा बनाये रखने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगायें। उन्होंने स्वच्छता पर भी पूरा ध्यान दिये जाने पर जोर दिया। कार्यक्रम में सोसाइटी की उपाध्यक्ष विजयलक्ष्मी माथुर, सचिव कल्पना माथुर, संयुक सचिव रिमझिम माथुर, सांस्कृतिक सचिव जया कल्ला, कोषाध्यक्ष डॉ. अंटू सक्सेना तथा अन्य सदस्य भारती, कृष्णा, अनुराधा और पुनीता ने भी पौधे लगाये ।
Editorial

Editorial

Next Story