आलिया भट्ट का वीडियो देख भड़के लोग
`अभिनेत्री आलिया भट्ट (Actress Alia Bhatt) का एक वीडियो सोशल मीडिया (Video Social Media) पर जमकर वायरल (Viral) हो रहा है। इसमें एक्ट्रेस ने पैपराजी के लिए कुछ ऐसा काम किया है, जिसकी चारों ओर चर्चा हो रही है। दरअसल, हुआ यूं कि आलिया भट्ट डिनर डेट पर गई थीं।

अभिनेत्री आलिया भट्ट (Actress Alia Bhatt) का एक वीडियो सोशल मीडिया (Video Social Media) पर जमकर वायरल (Viral) हो रहा है। इसमें एक्ट्रेस ने पैपराजी के लिए कुछ ऐसा किया है, जिसकी चारों ओर चर्चा हो रही है।
दरअसल, आलिया भट्ट डिनर डेट पर गई थीं। डिनर एन्जॉय करने के बाद रेस्तरां से बाहर निकलते हुए उन्होंने पैपराजी को ढेर सारे पोज़ दिए। जब आलिया अपनी कार की ओर जा रही थीं, तब उन्होंने देखा कि एक पैपराजी की चप्पल पैर से गिर गई थी। आलिया ने पहले पूछा कि यह किसकी है। पैपराजी के मना करने के बावजूद, आलिया ने खुद अपने हाथ से चप्पल उठाकर फोटोग्राफर को दे दी और पहनने के लिए कहा। इसके बाद उन्होंने अपनी मां को फ्लाइंग किस देकर कार में बैठकर चली गईं।
आलिया का यह वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। कई लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ का मानना है कि यह उनकी अपकमिंग फिल्म की पब्लिसिटी के लिए किया गया स्टंट है। एक यूजर ने कहा, "आलिया के लिए रिस्पेक्ट बटन।" एक ने लिखा, "मूवी के लिए क्या-क्या करना पड़ता है।" वहीं, एक और ने कहा, "इतना भी ड्रामा मत करो कि फेक लगने लगे। मिडिल क्लास लोग भी किसी की चप्पल इस तरह नहीं उठाते हैं।"
एक अन्य यूजर ने लिखा, "वह जमीन से जुड़ी हुई आलिया भट्ट हैं। दूसरी नकली अभिनेत्रियां जो खुद को विनम्र कहती हैं, लेकिन जमीन से जुड़े रहने का नाटक कर पब्लिसिटी स्टंट करती हैं।" एक नेटिजन ने कहा, "मूवी आ रही है ना, इसलिए पब्लिसिटी स्टंट। हमने तो इसका एरोगेंट अवतार भी देखा है।"

