✕
भारमल महाराज का स्मृति दिवस मनाया
By EditorialPublished on
ठाकरद्वार में महासती मंजिताश्री आदि ठाणा 2 के सानिध्य में गुरुदेव भारमल मसा का पुण्य स्मृति दिवस मनाया गया। इस अवसर पर उन्होंने भारमल मसा को मेवाड़ परंपरा का उज्जवल संत रत्न बताया।

x

मुंबई । ठाकरद्वार में महासती मंजिताश्री आदि ठाणा 2 के सानिध्य में गुरुदेव भारमल मसा का पुण्य स्मृति दिवस मनाया गया। इस अवसर पर उन्होंने भारमल मसा को मेवाड़ परंपरा का उज्जवल संत रत्न बताया। वो सरल, उदारदिल व मिलनसार संत थे और उनको सभी जाति के लोग मानते थे। लोग उनको भारू बा के नाम से पुकारते थे। ऐसे संत के गुणों को हमें जीवन में उतारने चाहिए। कार्यकम में रतनलाल मेहता, नरेश कराड, हीरालाल चौहान, किशन मांडोत, मोक्ष कराड, नील कराड़, सुशीला सिसोदिया, नितिका पोरवाल, संजू और रिया सिंयाल ने विचार रखे। संचालन मुकेश सिसोदिया ने किया। यह जानकारी रमेश सिंयाल ने दी।

Editorial
Next Story
Related News
X
