✕
सीएम शिंदे बोले-सत्र के दौरान सभी मुद्दों पर करेंगे चर्चा
By EditorialPublished on
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (CM Eknath Shinde), उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Deputy CM Devendra Fadnavis) और अजित पवार (Ajit Pawar) महाराष्ट्र विधानसभा के मानसून सत्र (Maharashtra Assembly Monsoon Session) से पहले मुंबई (Mumbai) में एक चाय पार्टी में शामिल हुए। इस दौरान सभी ने चाय की चुस्की ली। चाय पार्टी में अन्य नेता भी शामिल हुए।

x

मुंबई । महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (CM Eknath Shinde), उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Deputy CM Devendra Fadnavis) और अजित पवार (Ajit Pawar) महाराष्ट्र विधानसभा के मानसून सत्र (Maharashtra Assembly Monsoon Session) से पहले मुंबई (Mumbai) में एक चाय पार्टी में शामिल हुए। इस दौरान सभी ने चाय की चुस्की ली। चाय पार्टी में अन्य नेता भी शामिल हुए। मालूम हो कि महाराष्ट्र विधानसभा का मानसून सत्र सोमवार से शुरू हो रहा है। वहीं, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि हमेशा की तरह विपक्ष ने इस बार भी मानसून सत्र के चाय कार्यक्रम का बहिष्कार किया। हम सत्र के दौरान सभी मुद्दों पर चर्चा करेंगे। हमारे मौजूदा सरकार के साथ 210 से अधिक विधायक हैं। उन्होंने आगे कहा कि अगर हम गलत कर रहे हैं तो विपक्ष को हमसे सवाल करना चाहिए और सवाल के कल्याण के लिए उठाया जाना चाहिए। जब सरकार कुछ सही करती है तो सरकार की प्रशंसा करना विपक्ष का कर्तव्य है।
- एफडीआई में नंबर वन पर है महाराष्ट्र :फडणवीस
वहीं, महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने मानसून सत्र से पहले कहा कि हम सत्र के दौरान सभी मुद्दों पर चर्चा करेंगे, भले ही हमारी ताकत बढ़ गई है, लेकिन हम सुनिश्चित करेंगे कि हम इसका दुरुपयोग न करें और उनता के हित से संबंधित जो भी मुद्दे विपक्ष उठाएगा उसका समाधान करें।उन्होंने आगे कहा कि हमारी सरकार के एक साल के प्रदर्शन के कारण महाराष्ट्र एफडीआईI में नंबर एक स्थान पर है।

Editorial
Next Story
Related News
X
