✕
स्कूल में दूसरी कक्षा की छात्रा से बलात्कार
By EditorialPublished on
जिले की एक निजी स्कूल में सात साल की दूसरी कक्षा की मासूम छात्रा से चपरासी (Peon) ने बलात्कार (Rape) व देह शोषण किया। वह गत एक साल में दो-तीन बार मासूम का देह शोषण कर चुका था। पीड़िता की मां ने चपरासी के खिलाफ बलात्कार व पोक्सो (poxo) की धाराओं में एफआइआर दर्ज कराई। पुलिस के अनुसार महिला की शिकायत पर सात साल की पुत्री से निजी स्कूल में चपरासी के बलात्कार व देह शोषण करने संबंधी मामला दर्ज किया गया है।

x

जोधपुर (कासं) । जिले की एक निजी स्कूल में सात साल की दूसरी कक्षा की मासूम छात्रा से चपरासी (Peon) ने बलात्कार (Rape) व देह शोषण किया। वह गत एक साल में दो-तीन बार मासूम का देह शोषण कर चुका था। पीड़िता की मां ने चपरासी के खिलाफ बलात्कार व पोक्सो (poxo) की धाराओं में एफआइआर दर्ज कराई। पुलिस के अनुसार महिला की शिकायत पर सात साल की पुत्री से निजी स्कूल में चपरासी के बलात्कार व देह शोषण करने संबंधी मामला दर्ज किया गया है। वारदातस्थल का मुआयना करने के साथ ही पीड़िता का मेडिकल कराकर बयान दर्ज किए गए हैं। कोर्ट में बयान दर्ज करवाए जाने बाकी हैं। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त निशांत भारद्वाज जांच कर रहे हैं। महिला का आरोप है कि उसकी पुत्री निजी स्कूल में दूसरी कक्षा की छात्रा है। गत 12 जुलाई को महिला पुत्री के कपड़े धो रही थी । तब कपड़ों पर कुछ धब्बे व निशान नजर आए। संदेह होने पर मां ने पुत्री से पूछा तो वह घबरा गई। तसल्ली से पूछने पर मासूम ने स्कूल में चपरासी के बलात्कार करने की जानकारी दी। उसने बताया कि चपरासी ने पिछले एक साल में दो-तीन बार स्कूल में लंच के आस-पास मौका पाकर उसके साथ बलात्कार किए थे। यह सुन मां घबरा गई। वह मासूम को लेकर स्कूल गई, लेकिन तब तक चपरासनी किसी कार्यवश निकल चुका था । महिला ने स्कूल के प्राचार्य को पूरी बात बताई । फिर महिला थाने गई और चपरासी के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराई।
Next Story
Related News
X

