✕
एबीवीपी का छात्र हितों को लेकर जोरदार प्रदर्शन
By EditorialPublished on
बीवीपी (ABVP) ने शनिवार को सुविवि पर द्वारा छात्र हितो की तेरह सूत्रीय मांगों को लेकर प्रशासनिक भवन पर प्रदर्शन (Demonstration at Administration Building) कर कुलपति को ज्ञापन दिया गया। विश्विद्यालय इकाई अध्यक्ष रोनकराज सिंह शक्तावत ने बताया कि साइंस एवं कॉमर्स कॉलेज (Science and Commerce College) के मध्य एक स्थाई हेल्प डेस्क लगाने, एकेडमिक सत्र 2023-24 सुचारू रूप से समय पर चलाने, परीक्षा परिणामों में ही रही गड़बड़ियों की कमेटी बिठाकर जांच कराने, विश्विद्यालय परिसर में स्वच्छता के लिए जगह- जगह कचरा पात्र लगा

x

उदयपुर : एबीवीपी (ABVP) ने शनिवार को सुविवि पर द्वारा छात्र हितो की तेरह सूत्रीय मांगों को लेकर प्रशासनिक भवन पर प्रदर्शन (Demonstration at Administration Building) कर कुलपति को ज्ञापन दिया गया। विश्विद्यालय इकाई अध्यक्ष रोनकराज सिंह शक्तावत ने बताया कि साइंस एवं कॉमर्स कॉलेज (Science and Commerce College) के मध्य एक स्थाई हेल्प डेस्क लगाने, एकेडमिक सत्र 2023-24 सुचारू रूप से समय पर चलाने, परीक्षा परिणामों में ही रही गड़बड़ियों की कमेटी बिठाकर जांच कराने, विश्विद्यालय परिसर में स्वच्छता के लिए जगह- जगह कचरा पात्र लगाने की मांग की। साथ ही विश्विध्यालय परिसर में सुरक्षा के लिए प्रत्येक कैंपस एवं कैंपस के बाहर कैमरे लगवाने, बाहर से पढ़ने आने वाले विद्यार्थियों के लिए 24 घंटे सेंट्रल लाइब्रेरी खुली रखने, कैंपस में एक डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित करने सहित 13 मांगों को रखा गया। साथ ही कहा कि मांगे आने वाले 7 दिनों में जल्द से जल्द नही मानी गई तो विद्यार्थी परिषद विश्विध्यालय कैंपस (Parishad University Campus) बंद करवाकर उग्र आंदोलन करेगी। इस अवसर पर महानगर सहमंत्री अभिषेक मेहता, छात्रसंघ उपाध्यक्ष विष्णु रेबारी, महासचिव कपिश जैन, वैदिक मंडावलिया, प्रवीण टांक, सुरेश वालिया, दीपेश मेनारिया, अंशुमान सिंह, मुमुक्षा शर्मा, निकिता सेन, चंद्रकिरण देवड़ा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

Editorial
Next Story
Related News
X
