Pratahkal - Sports News Update - Lakshya in semi-finals of US Open
नई दिल्ली : भारत (India) के लक्ष्य सेन (Lakshya Sen) स ओपन सुपर-300 बैडमिंटन चैम्पियनशिप (Super-300 Badminton Championship) में मेंस सिंगल्स के सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं। वहीं, दो बार की ओलिम्पिक पदक (Olympic medal) विजेता भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु (PV Sindhu) को यूएस ओपन के क्वार्टर फाइनल में हार का सामना करना पड़ा। लक्ष्य ने इससे पहले कनाडा ओपन में खिताब जीता था। सिंधु उस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में हार गई थीं।
लक्ष्य ने हमवतन शंकर को हराया
क्वार्टर फाइनल में जीत के साथ लक्ष्य ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। लक्ष्य सेन ने 38 मिनट तक चले क्वार्टर फाइनल मैच में हमवतन शंकर मुथुसामी को सीधे गेम में 21-10, 21-17 से हराकर सेमीफाइनल में अपना स्थान पक्का किया । लक्ष्य सेमीफाइनल में वर्ल्ड नंबर 7 चीन के ली शी फेंग से भिड़ेंगे। लक्ष्य सेन लगातार दूसरी बार किसी टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचे हैं, इससे पहले वो कनाडा ओपन 2023 में चैम्पियन बने थे ।

Editorial

Editorial

Next Story