✕
ब्रोकोली पनीर बॉल्स
By EditorialPublished on
अगर आज कुछ क्रिस्पी खाने का मन है तो बाजार से कुछ मंगवाने की बजाय घर पर ही ब्रोकोली पनीर बॉल्स (Broccoli Paneer Balls) ट्राई करें। यह खाने में स्वादिष्ट होने के साथ बनाने में भी काफी आसान है। आइए जानते हैं इसे बनाने की विधि ।

x

सामग्री:-
ब्रोकोली
कद्दूकस की हुई) - 300 ग्राम
चेडर पनीर- 50 ग्राम
परमेसन पनीर- 50 ग्राम
हरा प्याज- 25 ग्राम
लहसुन का पेस्ट- 1/2 टीस्पून
नमक - 1/2 टीस्पून
ओट्स- 60 ग्राम
ब्रेड क्रम्स- 30 ग्राम
अंडे- 3
काली मिर्च- 1/2 टीस्पून
विधिः-
1. सबसे पहले बाऊल में सभी सामग्री को डाल कर अच्छी तरह से मिलाएं।
2. अब इस में से कुछ मिश्रण अपने हाथ में लेकर नींबू के आकार जैसा गोल कर लें।
3. फिर इसे बेकिंग ट्रे पर रख कर इसके ऊपर तेल फैलाएं।
4. अब इसे ओवन में 390एस / 200 एष्ट पर 15 से 20 मिनट तक पकाएं।
5. ब्रोकोली पनीर बॉल्स बन कर तैयार है। गर्मा-गर्म सर्व करें।

Editorial
Next Story
Related News
X