Pratahkal - Mumbai News Update - Keval Muni's birth anniversary celebrated in Panvel
मुंबई : वर्धमान स्थानकवासी जैन संघ पनवेल (Vardhaman Sthanakvasi Jain Sangh Panvel) द्वारा श्रमण संघीय महासती आभाश्री ठाणा तीन के सानिध्य में उपाध्याय प्रवर केवल मुनि महाराज की जन्म जयंती (Birth Anniversary of Muni Maharaj) मनाई गई। महासती ने कहा कि ऐसे महान संतों का जन्म युगों युगों में होता है। राजस्थान की मेवाड़ भूमि ने न केवल योद्धाओं को जन्म दिया बल्कि जैन संत शिरोमणि, धर्मवीर, कर्मवीर, लेखक, चिंतक, कवि देश को दिए। साध्वी महिमाश्री ने उनके जीवन पर भजन प्रस्तुत किया। साध्वी श्रेयासीश्री ने उन पर मुक्तक और उद्गार व्यक्त किए। सभा में संघ अध्यक्ष राजेश बांठिया, ट्रस्ट अध्यक्ष राजेंद्र बांठिया, उपाध्यक्ष नितिन मुणोत, मेवाड़ उपसंघ अध्यक्ष ललित चंडालिया, महावीर सोलंकी, संतोष मुणोत, शीतल बांठिया, मनोज बांठिया, शैलेंद्र खेरोदिया, मुकेश ईंटोदिया, जितेश मारू, कैलाश सोनी, प्रकाश सिंघवी, राकेश संचेती, नरेंद्र चपलोत, रमेश बोहरा, पूनमचंद वडालमिया, संजय संचेती, विजय श्रीमाल, मदनलाल चपलोत, प्रकाश कर्णावट, अशोक टुकल्या, संजय परमार, रिकब बनवट, मोतीलाल कटारिया, चतर लाल मेहता, लक्ष्मीलाल कटारिया, अशोक बोहरा, जयंती गांधी, पारस भानोदिया, दिलीप खेरोदिया आदि उपस्थित थे। संचालन मेवाड़ संघ मुंबई मंत्री रणजीतसिंह काकरेचा ने किया।

Editorial

Editorial

Next Story