✕
कांग्रेस ने की प्रधानमंत्री की मौजूदगी में मणिपुर पर चर्चा की मांग
By EditorialPublished on
कांग्रेस (Congress) की संसदीय रणनीतिक समूह (Parliamentary Strategic Group) ने शनिवार को संसद के आगामी मानसून सत्र में सरकार को घेरने की रणनीति पर चर्चा की। बता दें कि कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने यह बैठक बुलाई थी।

x

नई दिल्ली : कांग्रेस (Congress) की संसदीय रणनीतिक समूह (Parliamentary Strategic Group) ने शनिवार को संसद के आगामी मानसून सत्र में सरकार को घेरने की रणनीति पर चर्चा की।
बता दें कि कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने यह बैठक बुलाई थी। इसी बीच कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने बैठक में हुई चर्चा के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आज हमारी संसदीय रणनीतिक समूह की दूसरी बैठक हुई। इस बैठक में हमने मानसून सत्र को लेकर लंबी चर्चा की। संसद में जो मुद्दे हमें उठाने हैं उसको लेकर हमने चर्चा की। जयराम रमेश (JaiRam Ramesh) ने कहा कि लोकसभा और राज्यसभा में चार-पांच मुद्दों पर हम चर्चा की मांग करेंगे। इनमें मणिपुर, रेल सुरक्षा, संघील ढांचे पर आक्रमण, जीएसटी को धनशोधन के तहत लाना, महंगाई इत्यादि मुद्दे शामिल हैं। उन्होंने कहा कि मणिपुर मामले पर चर्चा को लेकर कांग्रेस पार्टी अडिग है, हम पीछे नहीं हटने वाले हैं और शुरुआत में ही इस पर चर्चा की मांग करेंगे। इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मौजूदगी में ही चर्चा होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मणिपुर के मौजूदा हालातों और चुनौतियों को लेकर केंद्र और राज्य सरकार क्या करने वाली है। इसके बारे प्रधानमंत्री सांसदों को अवगत कराएं और इस पर बयान दें। यह हमारी पहली मांग है। इसके बाद रेल सुरक्षा हमारा दूसरा प्रमुख मुद्दा है।

Editorial
Next Story
Related News
X
