Pratahkal - Udaipur News Update -Vicious bike thief arrested, 8 two wheelers recovered
उदयपुर : शहर की प्रतापनगर थाना पुलिस (Police) ने एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार (Arrested) कर उसके पास से 7 बाईक व 1 स्कूटी बरामद की है।
थानाधिकारी दर्शन सिंह ने बताया कि प्रेमसिंह पुत्र मनोहर सिंह निवासी बांसलिया वल्लभनगर ने मामला दर्ज करवाया कि उसने अपनी बाईक को निजी चिकित्सालय (Hospital) की पार्किंग में खड़ी की थी, जहां से अज्ञात चोर चोरी कर ले गया। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर इस प्रकरण में हैड कांस्टेबल शक्ति सिंह, सज्जन सिंह, कांस्टेबल नागेन्द्र सिंह, शंकरलाल, बनवारी लाल की टीम ने गुलाब नमी उर्फ नफीस पुत्र लियाकत अली निवासी नंदवाना कॉलोनी कपासन चित्तौडगढ़ को गिरफ्तार किया गया। आरोपी पूछताछ करने पर आरोपी ने ओर भी बाईकें चोरी करना स्वीकार किया। आरोपियों के पास से पुलिस ने चोरी की 7 बाईक व 1 स्कूटी बरामद की। पुलिस के अनुसार आदतन अपराधी होकर शातिर चोर हैं, जिसके पूर्व में भी चोरी के प्रकरण दर्ज है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
Next Story