✕
घर में सफाई से ऐसे बनाएं पानीपुरी
By EditorialPublished on
गोलगप्पे को देश में अलग अलग तरह के नामों से जाना जाता है, कहीं इन्हें फुचका तो कहीं पानीपुरी कहा जाता है। ये एक ऐसा स्ट्रीट फूड है जिसका नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है। गोलगप्पे खाने से पेट तो भर सकता है लेकिन मन नहीं भरता। बरसात के मौसम में बाजार में गोलगप्पे खाने से पेट संबंधी बीमारियां हो सकती हैं।

x

गोलगप्पे को देश में अलग अलग तरह के नामों से जाना जाता है, कहीं इन्हें फुचका तो कहीं पानीपुरी कहा जाता है। ये एक ऐसा स्ट्रीट फूड है जिसका नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है। गोलगप्पे खाने से पेट तो भर सकता है लेकिन मन नहीं भरता। बरसात के मौसम में बाजार में गोलगप्पे खाने से पेट संबंधी बीमारियां हो सकती हैं। ऐसे में हम आपको क्रिस्पी गोलगप्पे और इसका चटपटा पानी बनाने की रेसिपी बताने वाले हैं। जिससे आप बारिश के मौसम में घर बैठकर परिवार के साथ गोलगप्पों का आनंद ले सकते हैं।
पानीपुरी बनाने की रेसिपी
पानीपुरी बनाने के लिए आधा कप महीन सूजी, 1 बड़ी चम्मच गर्म तेल और पानी चाहिए होगा। सबसे पहले सूजी में गर्म तेल डालकर अच्छे से मिलाएं और फिर सूजी में थोड़ा थोड़ा गुनगुना गरम पानी डालकर इसका आटा गूंद लें। ध्यान रखें कि आटा सख्त न हो। अच्छे से गूंदने के बाद आटा 10 से 15 मिनट के लिए ढक कर रखें, ऐसा करने से सूजी अच्छे से फूल जाएगी। 15 मिनट के बाद मसलकर आटे को दोबारा नर्म करें। इसके बाद छोटी लोइयां काटकर इन्हें बेल लें और तेल में डालकर तेज आंच पर सुनहरा फ्राई करें। आपके क्रिस्पी गोलगप्पे तैयार हैं।
पानीपुरी के पानी में क्या क्या डाला जाता है ?
पुदीना 50 ग्राम, हरा धनिया 50 ग्राम, अदरक 1 छोटा टुकड़ा, हरी मिर्च 4, नींबू रस 5 चम्मच, गोलगप्पे का मसाला 2 चम्मच, इमली पल्प 3 चम्मच, चाट मसाला 1 टेबल स्पून, अमचूर पाउडर 1 चम्मच, काली मिर्च चुटकी भर नमक स्वादानुसार, पानी 1 लीटर।
पानीपुरी का पानी बनाने की रेसिपी
पुदीना, धनिया, अदरक, हरी मिर्च, इमली पल्प और अदरक का टुकड़ा एक मिक्सर में डालकर पीस लें। इस पेस्ट को एक कटोरी में निकाल लें और एक बड़े बाउस में 1 लीटर पानी में मिला दें। गोलगप्पे के पानी में नमक, काली मिर्च, चाट मसाला, नींबू और गोलगप्पे का मसाला अच्छे से मिक्स करें और फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दें। के साथ आपका चटपटा पानी तैयार है, मटर या आलू क्रिस्पी गोलगप्पे चटपटे पानी के साथ खाएं।

Editorial
Next Story
Related News
X
