Pratahkal - News Update - Tribute on the 8th foundation day
आमेट : नगर में इतिहास पुरुष वीर पत्ता के मूर्ति स्थापना के 8 वें स्थापना दिवस पर नगर वासियों ने नमन कर पुष्पांजली अर्पित की। इतिहास संकलन समिति व वीरवर पत्ता गौरव संस्थान के अध्यक्ष रावत प्रभु प्रकाश सिंह चुंडावत के निर्देशन में प्रातः 9 बजे पत्ता सर्कल पर स्थिति कांस्य प्रतिमा पर पुष्पांजली अर्पित कर नगर वासियों ने नमन किया। वहीं ध्वज परिवर्तित किया गया।
इस दौरान संस्थान उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह चुंडवात, कुंवर जन्मेजय सिंह, मदन लाल पुरोहित, मुकेश सिरोया, जिंतेंद्र सिंह, अर्जुन सिंह, नारायण लाल कंसारा, महेंद्र हिरण, चंद्रभानू सिंह चुंडवात, सुरेश सोनी, आनंद सिंह, तेजपाल सिंह, मांगी लाल रेबारी, फतेह सिंह भाटी, वीरेंद्र सिंह चुंडवात, दूल्हे सिंह झाला, जीएल चौधरी, विश्वराज सिंह चुंडावत, बिरजू रेबारी सहित नगरवासी उपस्थित थे।
Next Story