✕
'देश में 80 करोड़ से अधिक इंटरनेट यूजर्स, अश्विनी वैष्णव बोले-
By EditorialPublished on
टेलीकॉम, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना-प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव (Ashwini Vaishnav) ने कहा कि साइबर सुरक्षा (Cyber security) को लेकर चुनौतियां लगातार बढ़ती जा रही हैं। इससे निपटने के लिए सभी देशों को मिलकर काम करना होगा। समाधान को आपस में साझा करना होगा।

दिल्ली : टेलीकॉम, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना-प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव (Ashwini Vaishnav) ने कहा कि साइबर सुरक्षा (Cyber security) को लेकर चुनौतियां लगातार बढ़ती जा रही हैं। इससे निपटने के लिए सभी देशों को मिलकर काम करना होगा। समाधान को आपस में साझा करना होगा। किसी अपराध को रोकने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिस प्रकार से एक-दूसरे के साथ सभी देश सहयोग करते हैं, वैसा ही तालमेल साइवर सुरक्षा के लिए भी रखना होगा।
शुक्रवार को जी-20 के कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि नई-नई तकनीक से साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में प्रतिदिन चुनौतियां पैदा हो रही हैं। उन्होंने आगे कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जटिलता बढ़ती जा रही है। इसलिए राष्ट्रीय व्यक्तिगत और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हमें सहयोग भरा रवैया अपनाना होगा। वैष्णव ने कहा कि भारत में वर्ष 2015 में डिजिटल इंडिया मिशन लॉन्च किया गया और उसके बाद इस बात का पूरा ध्यान रखा गया कि तकनीक और डिजिटल सुविधा पर कुछ बड़ी कंपनियों का या कुछ खास लोगों का ही अधिकार नहीं रहे। इसलिए लोकतांत्रिक तरीके से डिजिटल सुविधा का विकास किया गया। इसके लिए सार्वजनिक-निजी सहभागिता (PPP) मॉडल को अपनाया गया। इसका ही परिणाम है कि वर्तमान में 80 करोड़ से अधिक लोगों के पास इंटरनेट है। केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि सरकार ने अपने फंड से यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) प्रणाली को विकसित किया, जिससे सालाना दो ट्रिलियन डॉलर का ट्रांजेक्शन होता है और एक ट्रांजेक्शन को पूरा होने में सिर्फ दो सेकेंड का समय लगता है। ई-कामर्स से लेकर स्वास्थ्य जैसे कई क्षेत्रों में सरकार यूपीआइ जैसे प्लेटफार्म विकसित कर रही है।

Editorial
Next Story
Related News
X


