✕
जेडीसी ने प्रगतिरत विकास कार्यों का किया निरीक्षण
By EditorialPublished on
आयुक्त, जोधपुर विकास प्राधिकरण (Jodhpur Development Authority) जोधपुर देवेन्द्र कुमार (Devendra Kumar) द्वारा शुक्रवार को प्राधिकरण के प्रगतिरत विकास कार्यों का मौका निरीक्षण किया गया।

x

जोधपुर : आयुक्त, जोधपुर विकास प्राधिकरण (Jodhpur Development Authority) जोधपुर देवेन्द्र कुमार (Devendra Kumar) द्वारा शुक्रवार को प्राधिकरण के प्रगतिरत विकास कार्यों का मौका निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान निदेशक अभियांत्रिकी महेन्द्र सिंह पंवार, अधीक्षण अभियन्ता राकेश परिहार व अरविन्द कुमार माथुर, अधिशाषी अभियन्ता अभिषेक परिहार, राकेश गहलोत, प्रदीप हुडा व काना राम जांगिड़, सहायक अभियन्ता सौरभ सारण, तृप्ति कुमावत, संदीप परिहार व सौरभ पाराशर तथा कनिष्ठ अभियन्ता सुनिल डागा उपस्थित रहे।
_202307151334480517.jpg)
आयुक्त द्वारा जेडीए अभियांत्रिकी टीम के साथ बाईजी का तालाब, टॉउन हॉल, आरटीओ आरओबी एवं अर्न्तराष्ट्रीय कन्वेंशन एवं कल्चरल सेन्टर में जेडीए द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया गया। आयुक्त द्वारा टीम को प्रगतिरत विकास कार्यों को पूर्ण गुणवत्ता के साथ समयबद्धता से पूर्ण करने के निर्देश प्रदान किए गए।

Editorial
Next Story
Related News
X
