✕
पावरग्रिड इंटर रीजनल कैरम टूर्नामेंट-2023 में जीती चैंपियनशिप
By EditorialPublished on
चंडीगढ़ (Chandigarh) में खेले जा रहे तीन दिवसीय पावरग्रिड अंतर-क्षेत्रीय कैरम टूर्नामेंट 2023 (Power Grid Inter Regional Carrom Tournament 2023) में, दक्षिणी क्षेत्र-1 ने आज आयोजित फाइनल में पश्चिमी क्षेत्र-1 को हराकर महिला टीम चैंपियनशिप जीती। इससे पहले दक्षिणी क्षेत्र-1 ने केन्द्रीय कार्यालय को हराया और पश्चिमी क्षेत्र -1 ने सेमीफाइनल में उत्तरी क्षेत्र-3 को हराया। तीसरा स्थान उत्तरी क्षेत्र-3 ने केन्द्रीय कार्यालय को हराकर हासिल किया।

x

मुंबई । चंडीगढ़ (Chandigarh) में खेले जा रहे तीन दिवसीय पावरग्रिड अंतर-क्षेत्रीय कैरम टूर्नामेंट 2023 (Power Grid Inter Regional Carrom Tournament 2023) में, दक्षिणी क्षेत्र-1 ने आज आयोजित फाइनल में पश्चिमी क्षेत्र-1 को हराकर महिला टीम चैंपियनशिप जीती। इससे पहले दक्षिणी क्षेत्र-1 ने केन्द्रीय कार्यालय को हराया और पश्चिमी क्षेत्र -1 ने सेमीफाइनल में उत्तरी क्षेत्र-3 को हराया। तीसरा स्थान उत्तरी क्षेत्र-3 ने केन्द्रीय कार्यालय को हराकर हासिल किया।
पुरुष वर्ग में पूर्वी क्षेत्र-1 ने फाइनल में पूर्वोत्तर क्षेत्र को हराकर टीम चैम्पियनशिप जीती। इससे पहले आयोजित सेमीफाइनल में पूर्वी क्षेत्र -2 ने पश्चिमी क्षेत्र -2 को हराया जबकि उत्तर पूर्वी क्षेत्र ने पश्चिमी क्षेत्र -1 को हराया। पश्चिमी क्षेत्र -2 ने पोजीशन मैच में पश्चिमी क्षेत्र -1 को हराकर तीसरा स्थान हासिल किया।
यह एक्शन से भरा दिन था जिसमें खिलाड़ियों ने एक-दूसरे को पछाड़ने की कोशिश की। खिलाड़ियों ने अपने विरोधियों से बेहतर होने के लिए अपनी शैली और कौशल का प्रदर्शन किया। समाचार लिखे जाने तक एकल और युगल वर्ग के मैच खेले जा रहे थे।
Next Story
Related News
X

