Pratahkal-To improve the customer interface Continuous many initiatives by C. Rail

मालीगांव । पू. सी. रेल ने माल परिवहन में सुधार एवं बेहतर ग्राहक इंटरफेस प्रदान करने के लिए कई पहल की है। इसी पहल के तहत, ग्राहकों के विभिन्न वर्गों द्वारा विभिन्न सामग्रियों के आसान परिवहन की सुविधा के लिए जून, 2023 के दौरान कुछ और अधिक स्टेशनों में आवक और जावक दोनों माल परिवहन का संचालन शुरू किया गया हैं।
ग्राहक इंटरफ़ेस में सुधार और माल ढुलाई राजस्व में वृद्धि के लिए, लामडिंग मंडल के अधीन न्यू गुवाहाटी स्टेशन को 26 जून से पार्सल वैन के जरिये आवक पशुधन परिवहन के संचालन के लिए खोला गया है। 16 जून से, छह महीने की अवधि के लिए रंगिया मंडल के अंतर्गत आजरा स्टेशन के वैकल्पिक गुड्स टर्मिनल के रूप में मिर्जा स्टेशन को आवक और जावक दोनों माल परिवहन के लिए कार्य करने की अनुमति दी गयी है।
प्रायोगिक तौर पर, लामडिंग मंडल ने जून में तेजस राजधानी एक्सप्रेस द्वारा त्रिपुरा के धर्मनगर से नई दिल्ली तक स्थानीय स्तर पर उपजाये गये अनानास के 200 पैकेटों की सफलतापूर्वक लोडिंग सुनिश्चित हुई है। देश के विभिन्न हिस्सों में इसकी भारी मांग है।
इसके अलावा, 12 जून को कोयला और बालू की जावक लोडिंग को बढ़ाने के लिए, तिनसुकिया मंडल ने कोयला और बालू लोडिंग की संभावनाओं का पता लगाने के लिए लाकुवा, तुली, भोजो और नामरूप क्षेत्रों के व्यापारियों के साथ एक बैठक की। 28 जून को तिनसुकिया मंडल के न्यू तिनसुकिया और तलप के व्यापारियों के साथ बलास्ट और रेत लोडिंग की संभावना का विश्लेषण करने के लिए भी एक बैठक हुई थी।
ग्राहक इंटरफेस में सुधार और नए गुड्स टर्मिनलों के खुलने से मालगाड़ियों की लोडिंग और अनलोडिंग में वृद्धि होती है, जिसके परिणामस्वरूप आने वाले वर्षों में पू. सी. रेल के राजस्व में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।
Editorial

Editorial

Next Story