✕
ठाणे पुलिस ने पकड़ा हथियारों का जखीरा
By EditorialPublished on
ठाणे शहर की क्राइम ब्रांच पुलिस ने हथियारों (Weapons) की एक बड़ी खेप बरामद की है। मध्य प्रदेश की फैक्ट्री में बने इन हथियारों का इस्तेमाल आगामी विधानसभा चुनावों (Assembly Elections) के दौरान होना था। यह खेप मध्य प्रदेश की सीमा पार कर महाराष्ट्र (Maharashtra) के धुले जिले में लाई गई थी। यहां से इसे ठाणे ले जाया जाना था। इस संबंध में मिले इनपुट के बाद ठाणे पुलिस ने लोगों को हिदायत दी है कि कोई भी अवैध हथियारों की खरीद फरोख्त ना करे।

x

मुंबई । ठाणे शहर की क्राइम ब्रांच पुलिस ने हथियारों (Weapons) की एक बड़ी खेप बरामद की है। मध्य प्रदेश की फैक्ट्री में बने इन हथियारों का इस्तेमाल आगामी विधानसभा चुनावों (Assembly Elections) के दौरान होना था। यह खेप मध्य प्रदेश की सीमा पार कर महाराष्ट्र (Maharashtra) के धुले जिले में लाई गई थी। यहां से इसे ठाणे ले जाया जाना था। इस संबंध में मिले इनपुट के बाद ठाणे पुलिस ने लोगों को हिदायत दी है कि कोई भी अवैध हथियारों की खरीद फरोख्त ना करे। यदि किसी ने ऐसा किया तो पुलिस उनके साथ सख्ती से निपटेगी। इसी प्रकार ठाणे पुलिस ने मध्य प्रदेश पुलिस को भी हथियार बनाने वाली फैक्ट्री का लोकेशन बताते हुए कार्रवाई को कहा है।
ठाणे पुलिस (Thane Police) के मुताबिक दो दिन पहले ठाणे शहर की क्राइम ब्रांच को एक गोपनीय इनपुट मिला था। इसमें बताया गया था कि मध्य प्रदेश के रास्ते राज्य में हथियारों की बड़ी खेप आने वाली है। छोटे हथियारों की इस खेप का इस्तेमाल आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनावों के दौरान हो सकता है। इस इनपुट के बाद हरकत में आई क्राइम ब्रांच की टीम ने छानबीन शुरू की तो पता चला कि यह खेप मध्य प्रदेश से महाराष्ट्र में धुले जिले के पलासनेर गांव आएगी और यहां से मौका देखकर इसे ठाणे भेजा जाएगा। पहले तो पुलिस ने इस इनपुट का सत्यापन किया और मामले की पुष्टि होते ही एक टीम को धुले जिले के लिए रवाना कर दिया गया।

Editorial
Next Story
Related News
X
