✕
देर रात 39 आईएएस के तबादले
By EditorialPublished on
राज्य सरकार (State Government) ने गुरुवार रात को भारतीय प्रशासनिक सेवा (Indian Administrative Service) के 39 अधिकारियों के स्थानांतरण के आदेश जारी किए। इसमें उदयपुर (Udaipur) के जिला कलेक्टर तारांचद मीणा (Collector Taranchad Meena) को टीएडी आयुक्त बनाया गया है।

x

उदयपुर : राज्य सरकार (State Government) ने गुरुवार रात को भारतीय प्रशासनिक सेवा (Indian Administrative Service) के 39 अधिकारियों के स्थानांतरण के आदेश जारी किए। इसमें उदयपुर (Udaipur) के जिला कलेक्टर तारांचद मीणा (Collector Taranchad Meena) को टीएडी आयुक्त बनाया गया है। उनकी जगह अरविंद कुमार पोसवाल (Arvind Kumar Poswal) को उदयपुर का नया जिला कलेक्टर बनाया गया है। पोसवाल अभी चित्तौड़गढ़ के जिला कलेक्टर हैं। इसके अलावा नगर निगम के आयुक्त वासुदेव मालावत को अतिरिक्त आयुक्त विनियोजन व अप्रवासी भारतीय उद्योग संवर्धन ब्यूरो जयपुर में पदस्थापित किया गया है। उनकी जगह निगम में आयुक्त पद पर मनीष मयंक को नियुक्त किया है। जो टीएडी आयुक्त है। इधर, पीयूष सामरिया को चित्तौड़गढ़ का नया जिला कलेक्टर बनाया गया है। अतिरिक्त निदेशक खान एवं भूगर्भ हर्ष सावनसुखा को जयपुर (Jaipur) में संयुक्त शासन सचिव उच्च शिक्षा विभाग, अतिरिक्त आयुक्त प्रवर्तन आबकारी विभाग बालमुकुंद असावा को जयपुर में संयुक्त शासन सचिव राजस्व विभाग बनाया गया है। उदयपुर में कलेक्टर रही व बाद में मसूरी एकेडमी में सेवाएं दे रहीं आनंदी राजस्थान में वापसी के बाद पदस्थापना के आदेशों की प्रतीक्षा में थीं, उन्हें शासन सचिव सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग जयपुर बनाया गया है।

Editorial
Next Story
Related News
X
