✕
होटल में पकड़ी विद्युत चोरी, कनेक्शन काटा
By EditorialPublished on
गुलाबबाग जल- दर्शन बाजार में स्थित होटल ब्लूऑर्किड (BlueOrchid) के विद्युत कनेक्शन (Electrical Connection) की जांच के दौरान गड़बड़ी पकड़ी गई, होटल पर 14 लाख का जुर्माना लगा और कनेक्शन काट दिया गया। अधीक्षण अभियंता गिरीश जोशी (Girish Joshi) ने बताया कि सहायक अभियंता (मीटर टेस्टिंग) निशा मेनारिया व टीम की ओर से जांच में मीटर में एक फेज पर करंट नहीं पाया गया ।

उदयपुर : गुलाबबाग जल- दर्शन बाजार में स्थित होटल ब्लूऑर्किड (BlueOrchid) के विद्युत कनेक्शन (Electrical Connection) की जांच के दौरान गड़बड़ी पकड़ी गई, होटल पर 14 लाख का जुर्माना लगा और कनेक्शन काट दिया गया। अधीक्षण अभियंता गिरीश जोशी (Girish Joshi) ने बताया कि सहायक अभियंता (मीटर टेस्टिंग) निशा मेनारिया व टीम की ओर से जांच में मीटर में एक फेज पर करंट नहीं पाया गया । विद्युत चोरी का अंदेशा होने पर मीटर के कनेक्शन की गहनता से जांच की गई तो पता चला कि उपभोक्ता ने मीटर की मैन सर्विस लाइन में कट लगाकर काली केबल को सीधे होटल के अंदर लगे मैन स्वीच पैनल के लोड पर जोड़ रखा था व अवैध रूप से विद्युत का उपभोग किया जा रहा था । विद्युत चोरी कर उपभोक्ता द्वारा मीटर को वास्तविक पठन से वंचित कर रखा था । बिजली चोरी पर अधीक्षण अभियंता भवानी शंकर शर्मा, अधीशाषी अभियंता (मीटर) सोमेन माथुर व गुलाब पावर हाउस - प्रथम के कनिष्ठ अभियंता व सर्तकता अधिकारी संदीप कोठारी को सूचित किया कर बुलाया गया । सर्तकता शाखा द्वारा प्रकरण बनाकर लगभग 14 लाख रूपये का राजस्व निर्धारण किया गया। मौके पर ही कनिष्ठ अभियंता (पावर हाउस -प्रथम) उदयपुर व मय टीम द्वारा होटल का | विद्युत संबंध काट दिया गया।

Editorial
Next Story
Related News
X


