Pratahkal - News Update - Kavad Yatra of Lord Shri Mahakaleshwar on 8th
उदयपुर : भगवान श्री महाकालेश्वर मंदिर (Lord Shri Mahakaleshwar Temple) के पाटोत्सव पर कावड यात्रा के भव्य आयोजन के लिए बैठक लोढ़ा कॉम्पलेक्स (Lodha Complex) पर आयोजित की गई । भगवान श्री महाकालेश्वर मंदिर के पाटोत्सव 8 अगस्त पर समिति द्वारा भगवान महाकाल की शोभायात्रा के साथ भव्य विशाल कावड यात्रा गंगाजी के चौथे पाये गंगोदभव, आयड से निकाली जाएगी। कावड यात्रा एवं शोभायात्रा का मार्ग गंगोद्भव आयड़, आनंद प्लाज, अशोक नगर रोड, माताजी मंदिर से शक्ति नगर, टाउनहॉल, सूरजपोल चौराहा, अस्थल मंदिर, मुखर्जी चौक, बड़ा बाजार, घंटाघर, जगदीश चौक, चांदपोल पुलिया से अम्बापोल, अम्बामाता मंदिरं, आयुर्वेद चौराहा से महाकाल मंदिर रहेगा।






Next Story