Pratahkal - News Update - Jawar Mines of Hindustan Zinc gets CII National Award in the field of environment
उदयपुर : हिंदुस्तान जिंक की जावर माइंस को इनोवेटिव प्रोजेक्ट (Innovative Project) श्रेणी में पर्यावरण सर्वोत्तम कार्यप्रणाली के लिए प्रतिष्ठित सीआईआई राष्ट्रीय पुरस्कार 2023 (CII National Awards 2023) से सम्मानित किया गया है। सम्मान की घोषणा पुणे, महाराष्ट्र में आयोजित ग्रीनको सम्मेलन 2023 में की गई। इस उपलब्धि पर, हिंदुस्तान जिंक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, अरुण मिश्रा ने कहा कि एक जिम्मेदार खनन कंपनी के रूप में, हम पर्यावरणीय उत्कृष्टता की दिशा में निरंतर प्रयासरत हैं। जावर माइंस में ड्राई टेलिंग प्लांट खनन क्षेत्र में नवाचार और सस्टेनेबल समाधानों के प्रति हमारे समर्पण को दर्शाता है। यह पुरस्कार जिम्मेदार खनन प्रक्रिया में हमारे विश्वास को मजबूत करता है और हमें पर्यावरणीय प्रबंधन के लिए नए मानक स्थापित करने के लिए प्रेरित करता है। हिंदुस्तान जिंक को यह पुरस्कार उसके जावर स्थित ड्राई टेलिंग प्लांट के लिए प्रदान किया गया। यह संयंत्र अपनी उन्नत तकनीक के माध्यम से अपशिष्ट प्रबंधन के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है, जिससे उनकी प्रक्रियाओं में जल का पुनरू उपयोग और शुद्ध जल की खपत में काफी कमी आती है।
Editorial

Editorial

Next Story