Pratahkal - Jodhpur News Update - JDA executive committee meeting concluded
जोधपुर : आयुक्त, जोधपुर विकास प्राधिकरण जोधपुर (Development Authority Jodhpur) एवं अध्यक्ष कार्यकारी समिति जोविप्रा, जोधपुर देवेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में जेडीए कार्यकारी समिति (JDA Executive Committee) की बैठक गुरूवार, 13 जुलाई को सम्पन्न हुई । बैठक में सचिव जयनारायण मीणा, उपसचिव जेडीए प्रकाश चन्द अग्रवाल, एसीएम कलेक्ट्रेट आकांक्षा बैरवा, एसीपी (ACP) यातायात पुलिस अंशु जैन, डीवाईएसपी पुलिस ग्रामीण हरजीराम चौधरी, निदेशक वित्त जेडीए दशरथ कुमार सोलंकी, निदेशक अभियांत्रिकी जेडीए महेन्द्रसिंह पंवार, निदेशक आयोजना महेन्द्र चौधरी, निदेशक विधि जेडीए जगदीश प्रसाद, उपायुक्तगण श्रवणसिंह, श्रवण कुमार, अधीक्षण अभियन्ता नगरनिगम दक्षिण महेन्द्र सिंह, अधीक्षण अभियन्ता पीएचईडी सिटी जगदीश चन्द्र व्यास, प्रबंधक आरएसआरटीसी रामपाल अधिशाषी अभियन्ता पीडब्ल्यूडी अनिल सोनी, अधिशाषी अभियन्ता डिस्कॉम कमल सिंह मीणा सहित विभिन्न विभागों के उच्च अधिकारी मौजूद रहें।
बैठक में सर्वप्रथम गत बैठक दिनांक 23 मई को आयोजित कार्यकारी समिति के कार्यवाही विवरण की पुष्टि की गई। बैठक में भदवासिया रेलवे ओवरब्रिज निर्माण के दौरान हटवाये गये कियोस्कधारियों को अन्य स्थान पर कियोस्क आवंटन के प्रकरण, जोधपुर वस्त्र व्यापार संघ हेतु ग्राम आंगणवा में प्रस्तावित नवीन वस्त्र व्यापार योजना के सम्बन्ध में आवश्यक निर्णय लिये गये। राजस्व ग्राम उजलिया खसरा संख्या 33, 51 व 52 में प्रस्तावित फार्म हाउस, इको- फ्रेंडली हाउसिंग एम्यूजमेंट पार्क एण्ड रिसोर्ट योजना में भूखण्डों के नीलामी द्वारा बैचान के प्रस्ताव, उचियारड़ा 10 एमएलडी एवं विवेक विहार 15 एमएलडी सीवरेज परिशोधन संयंत्र के अतिरिक्त एवं अधिक कार्य तथा संशोधित प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति के अनुमोदन प्रस्ताव सहित अमृतलाल गहलोत स्टेडियम चैनपुरा की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति को छह भागों में एवं रामद्वारा से रावटी घोडा घाटी बाईपास तक प्रस्तावित
Editorial

Editorial

Next Story