✕
भाव बढ़ने पर मुनीम को बंधक बनाकर लूटा था 87 बोरी जीरा
By EditorialPublished on
मथानिया थाना पुलिस (Thana Police) ने मथानिया स्थित जीरा फैक्ट्री (Jeera Factory) में मुनीम को बंधक बनाकर जीरे से भरे 87 कट्टे लूटने का खुलासा कर दो युवकों को गिरफ्तार किया । इनकी निशानदेही से लूट का बीस लाख रुपए का जीरा बरामद किया गया। थानाधिकारी राजीव भादू ने बताया कि मूलत तिंवरी में कांकरियों का बास हाल लालसागर में महेश नगर निवासी राजेन्द्र माहेश्वरी की मथानिया में जीरा फैक्ट्री है।

x

जोधपुर : मथानिया थाना पुलिस (Thana Police) ने मथानिया स्थित जीरा फैक्ट्री (Jeera Factory) में मुनीम को बंधक बनाकर जीरे से भरे 87 कट्टे लूटने का खुलासा कर दो युवकों को गिरफ्तार किया । इनकी निशानदेही से लूट का बीस लाख रुपए का जीरा बरामद किया गया। थानाधिकारी राजीव भादू ने बताया कि मूलत तिंवरी में कांकरियों का बास हाल लालसागर में महेश नगर निवासी राजेन्द्र माहेश्वरी की मथानिया में जीरा फैक्ट्री है। गत 25 जून की रात दो-तीन जनें फैक्ट्री में घुसे थे और सो रहे मुनीम को कंबल से ढंक दिया था और बोलेरो पिकअप (Bolero Pickup) में जीरे से भरी 87 बोरी लूटकर ले गए थे। मुनीम को कमरे में बंद कर दिया था। दूसरे दिन वारदात का पता लगने पर मालिक ने अज्ञात के खिलाफ लूट का मामला दर्ज कराया था। जांच व संदिग्धों से पूछताछ में महत्वपूर्ण सुराग मिले। इस आधार पर तलाश के बाद मथानिया में मुरार सागर निवासी पुखराज (39) पुत्र चंदाराम माली और जुड़ गांव में मेघवालों का बास निवासी महेन्द्र ( 22 ) पुत्र गिरधारीराम मेघवाल को गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद पुखराज के इजारे पर ले रखे कृषि फार्म पर छुपाकर रखा लूट का 26 क्विंटल जीरा बरामद किया गया। जिसकी कीमत बाजार में बीस लाख रुपए आंकी गई है।
आरोपी का वेयरहाउस, दूसरे दिन वारदात स्थल भी पहुंचा :
पुलिस (Police) का कहना है कि आरोपी (Accused) पुखराज का कुछ ही दूरी पर प्याज का वेयर हाउस है। उसे जीरा फैक्ट्री में जीरा स्टॉक के बारे में जानकारी थी। जीरे के बढ़ते भाव की वजह से वह लालच में आ गया था और इसी के चलते महेन्द्र के साथ मिलकर जीरा लूटने की साजिश रची थी । जीरा लूटने के बाद पुखराज ने इजारे पर ले रखे खेत में छुपा दिया था। इतना ही नहीं, किसी संदेह में आने से बचने के लिए दूसरे दिन पुलिस के आने पर वह वारदातस्थल भी पहुंचा था।

Editorial
Next Story
Related News
X
