Pratahkal - Entertainment News Update - There is a debate going on about the story of OMG 2.

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की बहुप्रतीक्षित ओएमजी 2 फिल्म (OMG 2 Flim) 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस फिल्म को लेकर अफवाहें हैं कि यह एलजीवीटीक्यू (LGVTQ) समुदाय पर आधारित है। अब इस पर एक नया अपडेट आया है। ओएमजी 2 की कहानी को लेकर काफी बहस चल रही है। कई लोग इस बात के कयास लगा रहे हैं कि यह फिल्म एलजीबीटीक्यू समुदाय पर आधारित है। इस फिल्म में अक्षय कुमार (Akshay Kumar) भगवान शिव की भूमिका में नजर आ रहे हैं। हाल ही में, इस फिल्म का ट्रेलर और पोस्टर जारी किये गये है। कई लोग इस बात के कयास लगा रहे हैं कि फिल्म का विषय समलैंगिकता पर आधारित है खबर के अनुसार विल्कुल भी ऐसा नहीं है। हाल ही में, फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था। तबसे फैंस और ट्रेड एनालिस्ट इस बात के कयास लगा रहे हैं कि क्या यह फिल्म एलजीबीटीक्यू कम्युनिटी
(Film LGBTQ Community)
आधारित है। फिल्म से जुड़े सूत्रों ने इस पर बात की है। उन्होंने कहा है, “ओएमजी 2 को लेकर यह अफवाह है कि यह फिल्म एलजीबीटीक्यू समुदाय पर आधारित है जोकि निराधार है। इन दावों में 1% भी सच्चाई नहीं है।” "हम समझ सकते हैं कि लोग फिल्म के विषय को लेकर बहुत ज्यादा उत्साह में हैं। मैं फैंस से आग्रह करूंगा कि वह निर्माताओं द्वारा फिल्म से जुड़ी अन्य जानकारी देने तक की प्रतीक्षा करें।"
इस बीच, खबर आई है कि सेंसर बोर्ड ने इस फिल्म को रिवीजन कमेटी के पास भेजने का निर्णय लिया है ताकि फिल्म की और गहनता से विवेचना की जाए। ऐसा इसलिए भी किया जा रहा है कि हाल ही में, आदिपुरुष को लेकर हुए विवाद के बाद सेंसर बोर्ड की भूमिका पर भी संदेह किया गया था। इसके चलते, अब वह भी फूंक-फूंक कर कदम रख रहे हैं। ओएमजी 2 का निर्देशन अमित राय ने किया है। वह भी इस फिल्म की रिलीज की प्रतीक्षा कर रहे है।
Editorial

Editorial

Next Story