Pratahkal - Entertainment News Update - 'KGF' will ring in Japan too

फिल्म फ्रेंचाइजी 'केजीएफ' (KGF) के प्रोडक्शन हाउस (Production House) होम्बले फिल्म्स ने घोषणा की है कि पैन-इंडिया स्टार यश अभिनीत फिल्म के दो 'चैप्टर्स' शुक्रवार, 14 जुलाई को जापान में रिलीज किए जाएंगे। होम्बले फिल्म्स ने अपने सोशल मीडिया पर यश उर्फ रॉकी भाई का अनाउंसमेंट वीडियो जारी किया है जिसमें उन्हें जापानी दर्शकों को उनके देश में इस भव्य रिलीज के बारे में जानकारी देते देखा जा सकता है। केजीएफ फिल्मों ने यश को कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री का ग्लोबल फेस बना दिया है । 'केजीएफ 2' (KGF 2) की शानदार सफलता के बाद उनकी रॉकी भाई दाढ़ी और पैटर्न वाला सूट काफी लोकप्रिय हो गया। कैप्शन में, होम्बले फिल्म्स ने लिखाः “हमें यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि 'केजीएफ 1' और 'केजीएफ 2' की बहुप्रतीक्षित रिलीज पहली बार जापान में हो रही है !" "अपने कैलेंडर में मार्क करें और उस सिनेमाई चमत्कार को देखने के लिए तैयार हो जाएं जिसने दूनिया भर के दिलों पर कब्जा कर लिया है।" होम्बले फिल्म्स ने हाल ही में अपनी अपकमिंग फिल्म 'सलार' का टीजर जारी किया है, जिसका निर्देशन केजीएफ निर्देशक प्रशांत नील ने किया है। केजीएफ चैप्टर 2 ने 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। इसी के साथ फिल्म ने ढेरों रिकॉर्ड्स बनाए और तोड़े हैं। फिल्म की कहानी रॉकी नाम के अनाथ लड़के पर आधारित है, जो गरीबी से उठकर गोल्ड माइंस का किंग बनता है। इस फिल्म में संजय दत्त, श्रीनिधि शेट्टी और रवीना टंडन ने काम किया है।
Editorial

Editorial

Next Story