Pratahkal-BJP's attack on deteriorating law and order

डूंगरपुर ( प्रातः काल संवाददाता) । भाजपा (BJP) कार्यकर्ताओं ने बिगड़ती कानून व्यवस्था और बढ़ते आपराधिक घटनाओं के विरोध में बुधवार को सीमलवाड़ा एसडीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। भारतीय जनता पार्टी ने चौरासी विधानसभा क्षेत्र में बिगड़ती कानून व्यवस्था और बढ़ते आपराधिक घटनाओं के विरोध में बुधवार को सीमलवाड़ा एसडीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने आपराधिक घटनाओं पर रोक लगाने की मांग करते हुए एसडीएम को राज्यपाल ने नाम ज्ञापन सौंपा। जिला महामंत्री नानुराम परमार के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता एसडीएम कार्यालय के बाहर एकत्रित हुए। चौरासी विधानसभा क्षेत्र में बिगड़ती कानून व्यवस्था और बढ़ती आपराधिक घटनाओं के विरोध में प्रदर्शन किया। भाजपा नेताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जमकर हमला किया। भाजपा के महामंत्री नानुराम परमार ने कहां कि चौरासी विधानसभा क्षेत्र में लूट, मारपीट और पत्थरबाजी की घटनाओं में लगातार इजाफा हो रहा है। बदमाशों की पत्थरबाजी के चलते 2 साल के मासूम की भी मौत हो गई। आए दिन हो रही वारदातों से क्षेत्रीय जनता में डर का माहौल है।

Editorial

Editorial

Next Story