✕
बीईओ ने तीन स्कूलों का किया निरीक्षण
By EditorialPublished on
मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ने रणोली पीईईओ (BEO) अंतर्गत राउामवि रणोली, उगा प्राथमिक विद्यालय लोहारिया एवं उगा प्राथमिक विद्यालय नोगामा का निरीक्षण कर शैक्षिक एवं सहशैक्षिक गतिविधियों पर सम्बलन प्रदान कर पर्यावरण का सन्देश दिया।

x

सावागड़ा ( प्रातः काल संवाददाता) । मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ने रणोली पीईईओ (BEO) अंतर्गत राउामवि रणोली, उगा प्राथमिक विद्यालय लोहारिया एवं उगा प्राथमिक विद्यालय नोगामा का निरीक्षण कर शैक्षिक एवं सहशैक्षिक गतिविधियों पर सम्बलन प्रदान कर पर्यावरण का सन्देश दिया। प्रधानाचार्य शैलेन्द्र जैन ने बताया कि मुख्य ब्लॉक शिक्षाधिकारी नरेन्द्र भट्ट निरीक्षण के दौरान विद्यालय की शैक्षिक एवं सह शैक्षिक गतिविधियों का निरीक्षण किया। शाला दर्पण में रैकिग सुधार के सभी बिंदुओं पर ध्यान देते हुए समयावधि पर कार्य पूर्ण करने को कहा । नामांकन वृद्धि के आवश्यक प्रयास करना, दैनिक उपस्थित, बाल गोपाल दुग्ध वितरण, उड़ान योजना, एनीमिया गोलियों का वितरण चर्चा करते हुए सम्बलन प्रदान किया। शिक्षा विभाग की ओर से प्रत्येक विद्यालय को पौधरोपण का लक्ष्य दिया हुआ है जिसके अंतर्गत विद्यालयों में हरित पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के लिए औषधीय पेड़ पौधों को जीवित रखने में योगदान देने का आह्वान किया। इस अवसर पर लोहारिया विद्यालय की प्रधानाध्यापिका ज्योति भट्ट, वंदना यादव, विनोद भट्ट, भावेश सेवक उपस्थित रहे।

Editorial
Next Story
Related News
X
