Pratahkal - Udaipur News Update - Her lover arrested for killing the woman living in the live-in ​
उदयपुर : शहर की सविना थाना पुलिस (Thana Police) ने 10 साल से लिव इन (Live-In) में रह रही एक महिला की हत्या (Female Murder) करने में उसके प्रेमी को गिरफ्तार (Arrested) किया है। शराब के नशे में दोनों के बीच विवाद हुआ और पीट- पीटकर हत्या कर दी। मृतका के अन्य लोगों से भी संबंध थे और घटना वाली रात्रि को प्रेमी इस महिला को किसी दूसरे के घर से दो किमी दूर से घसीटते हुए लेकर आया था और पत्थरों से हमला कर हत्या कर दी।
थानाधिकारी योगेन्द्र व्यास ने बताया कि पुष्पा (50) पत्नी प्रेम गमेती निवासी फांदा का शव मिला था। पूछताछ में सामने आया कि मृतका पुष्पा करीब 10 साल से प्रेम के साथ लिव इन में रह रहे थे। मृतका पुष्पा का प्रेमी प्रेम एक ईंट भट्टे पर ट्रेक्टर चलाता था। मृतका के 4 संतान है और यह करीब 10 वर्ष पूर्व इसके पूर्व पति की मौत होने पर संतानों को छोड़कर प्रेमी प्रेम गमेती के साथ रह रही थी । इस पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस ने शंका के आधार पर इसके प्रेमी प्रेमचन्द्र पुत्र मना गमेती निवासी सरकारी स्कूल के पास फांदा तितरड़ी हाल गुप्तेश्वर जी महादेव मंदिर के पास को गिरफ्तार किया है।
पूछताछ में सामने आया कि मृतका पुष्पा के अन्य से भी संबंध थे और वह अक्सर उसके घर पर आती-जाती रहती थी। घटना वाली रात्रि भी यह अपने दूसरे प्रेमी के घर पर थी तो उसका प्रेमी प्रेमचंद्र आवेश में आकर दूसरे प्रेमी के घर पर गया और वहां से उसके साथ मारपीट करता हुआ और घसीटता हुआ लेकर आया, जिससे पुष्पा के काफी चोंटे आई थी। घर पर लाने के बाद भी पत्थरों से मारपीट की, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर 13 तक रिमाण्ड पर प्राप्त किया। पुलिस के अनुसार आरोपी भी पहले शादी शुदा था पर अपनी पत्नी को छोड़ चुका था।
Editorial

Editorial

Next Story